Sunday, 04 October 2026
Breaking News
रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई  "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का उद्घाटन चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर से गूंजेगा हरिनाम, 15वीं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
चर्चा Trending

ब्रह्मर्षि बावरा जी महाराज का जयंती महोत्सव शुरू, आश्रम में हुआ शतचंडी महायज्ञ

Read in:Hindi

(MOREPIC1)आर के शर्मा/ चंडीगढ़  

इंटरनेशनल ब्रह्म ऋषि मिशन के संस्थापक गुरुदेव ब्रह्म ऋषि विश्वात्मा बाबरा जी महाराज का शुभ जयंती महोत्सव ब्रह्म ऋषि आश्रम विराटनगर पिंजौर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। मिशन के अध्यक्ष स्वामी कृष्णकांता जी महाराज की अध्यक्षता में श्री शतचंडी महा महायज्ञ से महोत्सव का शुभारंभ हुआ महायज्ञ के उपलक्ष में विशाल कलश यात्रा भी निकाली गई ।

इस त्रि दिवसीय महायज्ञ में देश विदेश से संत महात्माओं और श्रद्धालुओं ने आकर गाय के घी से महायज्ञ कर आहुतियां डाली। कनाडा से पधारी साध्वी चैतन्य ज्योति, स्वामी मनीषा, अबोहर से पधारे साध्वी ब्रह्मऋता, फगवाड़ा से पधारी साध्वी आदित्य भारती जी ने मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रृंगार का सामान अर्पित किया गया । आश्रम में विद्वानों की गोष्ठी का आयोजन भी किया गया । जिसमे पंजाब यूनिवर्सिटी से तथा दूरदराज से विद्वान पहुंचें। धर्म रक्षा एवं राष्ट्र रक्षा मे नारी का स्थान विषय पर विद्वानों के विचार हुए ।

महोत्सव के अंतर्गत भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया गया। 14 जनवरी को मारुति धाम में पर ध्वजारोहण भी किया जाएगा । भगवान मारुति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आश्रम में सामूहिक सुंदरकांड पाठ भी होगा ।तत्पश्चात प्रवचन एवं भंडारा होगा 15 जनवरी को गुरुदेव ब्रह्म ऋषि विश्वात्मा बाबा जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा । विश्व शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्रह्म ऋषि आश्रम विराटनगर और अन्य मिशन के स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जन्म महोत्सव के उपलक्ष में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ भी रखा जाएगा 15 जनवरी को रात्रि 8:00 बजे से लेकर रात्रि 2:25 तक संगीत का कार्यक्रम भी होगा तत्पश्चात गुरु पूजा एवं आरती होगी ।16 जनवरी को रामायण के अखंड पाठ की पूर्णाहुति के पश्चात संत सम्मेलन होगा जिसमें दूरदराज से कई संत महात्मा पहुंच रहे हैं ।