Monday, 27 April 2026
Breaking News
राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
पंजाब Trending

इंतकाल के बदले 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने वाला पटवारी काबू

Read in:Hindi

फगवाड़ा, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान राजस्व हलका फगवाड़ा शहर, जि़ला कपूरथला में तैनात एक राजस्व पटवारी प्रवीन कुमार को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद यह केस दर्ज किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता रणवीर कौर, निवासी नहरू नगर, फगवाड़ा, जो अब सलोह, यू.के. में रह रही है, ने दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके पति की मौत के बाद मकान का इंतकाल करवाने और नाम की दुरुस्ती कराने के बदले 15,000 रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे हैं। उसने आगे बताया कि उक्त मुलजि़म पटवारी पहले ही उससे उक्त मंतव्य के लिए 25,000 रुपए ले चुका है और इसके द्वारा और अधिक पैसों की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि जालंधर रेंज की विजीलैंस यूनिट ने इस शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की है और रिश्वत की रकम की माँग करने का दोषी पाए जाने के बाद उपरोक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया है। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।