Friday, 06 November 2026
Breaking News
महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी
राष्ट्रीय Trending

न्यू कांग्रेस पार्टी का दिल्ली जंतर – मंतर पर पहलवानो को समर्थन

Read in:Hindi

दिल्ली जंतर – मंतर पहलवानो के आंदोलन में शामिल हुए एडवोकेट विवेक हंस गरचा

दिल्ली : न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा अपने समर्थकों के साथ दिल्ली जंतर – मंतर पर पहलवानो के आंदोलन में शामिल हुए यहां पर उन्होंने आंदोलन में न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के समर्थन का ऐलान किया |

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी पहलवानों का धरना अब तेजी से एक आंदोलन में बदलता नजर आने लगा है | हाल ही में न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने इस बीच जंतर-मंतर आ रहे लोगों से अपील करते हुए पहलवान जीतेन्द्र रेसलर व साक्षी मलिक ने कहा कि धरने को लोगों का तेजी से समर्थन मिल रहा है | मैं सभी से कहना चाहता हूं कि धरने को शांतिपूर्वक ही करें और कहीं पर भी पुलिस रोकती है तो वहीं पर बैठ जाएं | जंतर मंतर पर बैठी लड़कियों और बच्चियों के लिए सब साथ खड़े हैं.

बीते दो हफ्तों से भारतीय पहलवानों का WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन लगातार जारी है | दिल्ली पुलिस से भारतीय पहलवानों के झड़प के बाद न केवल भारतीय किसान यूनियन व न्यू कांग्रेस पार्टी [एनसीपी] ने बैठक कर इस आंदोलन को गति देने की रणनीति बनाई है, बल्कि आज हरियाणा राजस्थान व दिल्ली से सटे दूसरे राज्यों से भारी संख्या में खाप पंचायत के नेता और किसान संगठन से जुड़े किसान पहुंच रहे हैं | इसको देखते हुए दिल्ली सीमा से लेकर जंतर-मंतर तक सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षाबलों की तैनाती को बढ़ा दिया गया है| साथ ही बड़ी गाड़ियों की सघन चेकिंग के बाद ही उन्हें दिल्ली सीमा में प्रवेश करने की इजाजत दी जा रही है |

(SUBHEAD)भारतीय कुशती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन लगातार बना हुआ है. इस प्रदर्शन को कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है | आज हाल ही में न्यू कांग्रेस पार्टी [NCP] सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने भी आंदोलन को समर्थन का ऐलान किया और जंतर – मंतर पर भाषण देकर देश की जनता को सम्बोधित किया | वहीं अब एक-एक कर के नए किरदारों की एंट्री इस प्रदर्शन में हो रही है |

न्यू कांग्रेस पार्टी [NCP] सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने भी दी सरकार को खुली चुनौती

एडवोकेट विवेक हंस गरचा व खाप पंचायतों के सदस्य अब इस प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं | इस महापंचायत में पंजाब के किसान संगठन भी शामिल हुए | इन्होंने बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक सुर में कार्रवाई की मांग की और सरकार को इसके के लिए 30 मई तक अलीमेटम दिया | उन्होंने कहा अगर 30 तक कार्रवाई नहीं हुई तो उसके बाद बड़ा फैसला लिया जाएगा |

चार राष्ट्रीय महिला संगठन…

वहीं, पहलवानों के इस प्रदर्शन को चार राष्ट्रीय महिला संगठनों ने समर्थन देते हुए संयुक्त रूप से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है | अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ, अखिल भारतीय अग्रगामी महिला संगठन, भारतीय महिला राष्ट्रीय संघ, अखिल भारतीय महिला सांस्कृतिक संगठन ने पहलवानों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है |

बृजभूषण ने कहा- मैं दोषी पाया गया तो…

वहीं, आरोपों में घिरे बृजभूषण लगातार अपनी सफाई में बयान दे रहे हैं | अब एक बयान में उन्होंने कहा कि खाप के सदस्यों को मैं जंतर-मंतर पर आने से नहीं रोक सकता लेकिन जिस दिन दिल्ली पुलिस की जांच पूरी हो जाएगी और अगर मैं दोषी पाया गया तो मैं खुद आपके सामने आऊंगा | आप मुझे जूते-चप्पल से मार कर मेरी हत्या कर दीजियेगा ||

0 Comments