Friday, 15 May 2026
Breaking News
17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मलमास, 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य वर्जित : पंडित रोशन शास्त्री श्री प्राचीन शिव मंदिर, से. 23 में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हिमाचल के एंटी चिट्टा मॉडल से सीखेंगे बाकी राज्य स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां...
मनोरंजन Trending

दस वर्षीय मयंक खन्ना द्वारा रचित व गाए रैप गीत चाइल्ड एंथम का पोस्टर जारी, 30 को होगा रिलीज़ गाना

Read in:Hindi

जुगराज रंधावा के पांचवे गाने चिंगारियां राणा जंग बहादुर व सोनू सेठी ने किया रिलीज़

(MOREPIC1) चण्डीगढ़ : खाना-वाना खाऊंगा, मैं बड़ा हो जाऊंगा…ये बोल एक दस वर्षीय बालक मयंक खन्ना द्वारा रचित व गाए गए पहले गाने चाइल्ड एंथम के हैं। खास बात ये है कि रैप शैली में तैयार किए गए इस गाने को फ़ीचरिंग भी इस बच्चे की छह साल की बहन सहज खन्ना ने की है। इस गाने को गोल्ड गेम स्टूडियो द्वारा तैयार किया गया है व इसे 30 मई को मयंक के बर्थडे पर गोल्ड गेम स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाएगा।

(MOREPIC2) (SUBHEAD)आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में पंजाबी फिल्म एक्टर राणा जंग बहादुर व समाजसेवी एवं कलाकार सोनू सेठी तथा स्टूडियो के संचालक व निर्माता-निर्देशक धीरज खन्ना आदि ने चाइल्ड एंथम का पोस्टर रिलीज़ किया। तत्पश्चात इस अवसर पर राणा जंग बहादुर, सोनू सेठी तथा धीरज खन्ना ने गोल्ड गेम स्टूडियो द्वारा ही प्रोड्यूस व डायरेक्ट किये गए जुगराज रंधावा के पांचवे गाने चिंगारियां को भी स्टूडियो के ही यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया। ये एक मोटिवेशनल सॉन्ग है।

इस अवसर पर राणा जंग बहादुर व सोनू सेठी ने दोनों गानों चिंगारियां व चाइल्ड एंथम को बाकमाल बताते हुए खूब तारीफ़ की व मंयक खन्ना के उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

हम अश्लीलता व गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले काम नहीं करते : धीरज खन्ना

गोल्ड गेम स्टूडियो के संचालक व प्रोड्यूसर-डायरेक्टर धीरज खन्ना ने इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनके स्टूडियो द्वारा तैयार किये गए गानों में ना तो अश्लीलता व न ही गन कल्चर को बढ़ावा देने वाली कोई बात होती है। बताते चलें कि वे ही मंयक व सहज के पिता हैं व बच्चों को कला का माहौल बचपन से ही घर में ही मिला है।