Sunday, 18 October 2026
Breaking News
एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन
जीवन शैली Trending

मिस और मिसेज अमन और सुखमणदीप कौर को मिला तीज क्वीन का खिताब

Read in:Hindi

जी वी आर्ट्स व कल्चर्ल ग्रुप डायरेक्टर गरिमा विपुल खुंगर की अगुआई में हरियाली तीज उत्सव व फ्रेंडशिप डे कोजी क्लब चंडीगढ़ में बड़ी धूमधाम से मनाया

फेस2न्यूज/चंडीगढ

जी वी आर्ट्स व कल्चर्ल ग्रुप डायरेक्टर गरिमा विपुल खुंगर की अगुआई में हरियाली तीज उत्सव व फ्रेंडशिप डे कोजी क्लब चंडीगढ़ में बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में मशहूर कलाकार बलकार सिद्धू, इंदरजीत ज्योतिषी, लुधियाना के कलाकार सरबजीत, भावना ट्रस्ट की डायरेक्टर भावना ठाकुर व स्कूल डायरेक्टर ज्योति खन्ना कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

सिआ डायमंड की तरफ से सभी महमानों को गिफ्ट प्रदान किए गए।

(SUBHEAD)गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी, इस दौरान जी वी आर्ट्स और कल्चरल ग्रुप के सभी मेंबर्स ने फ्रेंडशिप डे और तीज उत्सव केक काट मनाया। उसके बाद प्रतिभागिओं ने भंगड़ा, गिद्धा, कविता गाने व ढोल व डी. जे पर डांस करके खूब आनंद लिया।

कार्यक्रम में अलग अलग तरह की गेम और रैंप शो का आये हुए महमानों ने भरपूर लुत्फ उठाया और गेम्स में बहुत से उपहार जीतने का भी अवसर प्रदान किया। लक्की ड्रा के जरिये आये हुए महमानो में से मिस और मिसेज अमन और सुखमणदीप कौर को मिला| दोनों तीज क्वीन को क्राउन पहना कर सन्मानित किया गया। 

0 Comments