ENGLISH HINDI Friday, September 19, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
एएमएम-37 में मनाया गया सेवा पखवाड़ा: संजय टंडन ने पौधारोपण किया व टीबी की किटें बांटीपर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए आतिथ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्ट-अप योजना को मंजूरीभाजपा नेताओं की आपदा के समय राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी भ्रामक : नरेश चौहान करदाताओं के लिए प्रदेश सरकार की “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम, 2025” का लाभ उठाने का है अंतिम मौकाग़ज़लप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्षगाँठ पर एएमएम-37 में पौधारोपण व आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक शिविर आयोजितजीरकपुर ज्योतिष सम्मेलन में लोगों ने जाना समस्याओं का समाधानसुई-धागा बूटीक फर्म से 74 लाख की ठगी में तीसरा आरोपी पंजाब से काबू, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री

March 14, 2024 07:17 PM

फेस2न्यूज/पालमपुर 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के पालमपुर में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए पालमपुर में बीडीओ कार्यालय परिसर, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय कार्यालय निर्माण के लिए समुचित धन का प्रावधान करने का आश्वासन दिया।

  
 इसके अतिरिक्त उन्होंने पालमपुर में शहीद स्मारक, पालमपुर अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित करने तथा ऑपरेशन थियेटर का निर्माण करने, शहर के लिए सीवरेज स्कीम, ओबीसी भवन, पालमपुर बस अड्डे के विस्तारीकरण के लिए पर्याप्त धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज बदेहड़-पट्टी रोड पर पुल का निर्माण, लिंगटी खड्ड-नगरी मणिमहेश सड़क, नागनी से लसेडु चिम्बलहार पुल के निर्माण तथा राजपुर गोस्वामी गणेश दत्त कॉलेज के निकट रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की घोषणा भी की।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भविष्य में पालमपुर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए और अधिक धनराशि खर्च की जाएगी, जिसका ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है और आने वाले समय में पालमपुर का परिदृश्य बदलने वाला है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से कांगड़ा जिला का विकास विशेष प्राथमिकता रही है और इसी दिशा में अनेक योजनाएं बनाई जा रही हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सभा चुनाव के दौरान छह कांग्रेस विधायकों ने बागी बनकर क्रॉस वोटिंग की। उनमें कांगड़ा जिला के एक नेता भी शामिल हैं, जो स्वयं भी सरकार में मंत्री और युवा कांग्रेस के महासचिव रहे, लेकिन उन्होंने पार्टी को आघात पहुंचाया उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना सत्ता के छटपटा रहे हैं, जबकि मैंने 35 साल संघर्ष किया है और वह षड्यंत्रों से घबराने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता विश्वास का हनन करने वालों को कभी माफ नहीं करेगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ‘‘वर्तमान राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर आम आदमी के विश्वास के लिए धन का प्रावधान कर रही है जबकि कुछ लोग पैसा खर्च कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं। ऐसे लोग जनता की क्या सेवा करेंगे। आज अगर मैं मुख्यमंत्री बना हूं तो यह जनता की ताकत है। धन-बल से कुर्सी की चाह रखने वालों को हिमाचल प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। वर्तमान सरकार पूरे पांच साल जन सेवा करेगी और पूरी ईमानदारी के साथ काम करेगी।’’

प्रदेश का विकास राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है तथा विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की अवधि को 51 दिन से घटाकर 21 दिन किया गया है। इसके साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बिना स्टाफ के स्वास्थ्य तथा शिक्षण संस्थान नहीं खोलेगी तथा हर संस्थान के परिचालन के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।

इसी प्रकार से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आधुनिक तकनीक को इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदेश में 55 लाख लोगों के हेल्थ कार्ड बनाए जा चुके हैं। जबकि पिछली भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक लाभ को देखते हुए अपने कार्यकाल के अंतिम छह माह में 900 से अधिक शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थान खोले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को राहत प्रदान करने के लिए राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 90 हजार के अधिक इंतकाल व सात हजार से अधिक तकसीम के मामलों का निपटारा किया जा चुका है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भविष्य में पालमपुर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए और अधिक धनराशि खर्च की जाएगी, जिसका ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है और आने वाले समय में पालमपुर का परिदृश्य बदलने वाला है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से कांगड़ा जिला का विकास विशेष प्राथमिकता रही है और इसी दिशा में अनेक योजनाएं बनाई जा रही हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कि 15 माह के कार्यकाल में वर्तमान सरकार ने आर्थिक और आपदा से उत्पन्न चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद करके 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी राजनीतिक लाभ को देखते हुए वर्तमान राज्य सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की। जबकि पुरानी पेंशन प्रदान करने पर केंद्र सरकार ने कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए।

राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही सरकारी कर्मचारियों के अधिकारों को छीनकर कांग्रेस कार्यकाल में लागू की गई पुरानी पेंशन स्कीम को वापिस ले लिया है। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को कोई भी विशेष पैकेज प्रदान नहीं किया, जबकि राज्य सरकार ने प्रत्येक आपदा प्रभावित घर को बसाने के लिए अपने सीमित संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज प्रदान किया।

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने पालमपुर की जनता को लगभग 250 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि पिछले 14 माह के कार्यकाल में पालमपुर को अनेक परियोजनाएं दी हैं, जबकि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को रोका गया।

उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी की विभिन्न पदों पर रहकर जन सेवा की और साबित किया कि वह किसी से भी डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सदैव मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है। पालमपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक चंद ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, विधायक संजय रतन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय चौहान, उपायुक्त हेमराज बैरवा, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए आतिथ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्ट-अप योजना को मंजूरी भाजपा नेताओं की आपदा के समय राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी भ्रामक : नरेश चौहान हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने विद्युत बोर्ड लिमिटेड में 1,602 बिजली उपभोक्ता मित्रों की नियुक्ति को दी मंजूरी मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री ने सुनीता शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया राज्यपाल ने डलहौजी में आपदा प्रभावित लोगों को वितरित की खाद्य एवं राहत सामग्री मणिमहेश तीर्थयात्रियों के लिए चलाया गया बचाव अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, अंतिम दिन चार उड़ानों से 64 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया हिमाचल को स्विट्जरलैंड की तर्ज पर पर्यटन हब बनाया जाएगाः मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री ने हालात की समीक्षा की, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश, चंबा में 394 पेयजल योजनाएं बहाल, 100 करोड़ का नुकसान लगभग 6000 मणिमहेश यात्रियों को बसों व टैक्सियों के माध्यम से सुरक्षित निकाला बादल फटने से काशंग नैहर ध्वस्त, थम गई पांच गांव की सिंचाई व्यवस्था