Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत
चंडीगढ़ Trending

भारतीय योग संस्थान का 58वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

Read in:Hindi

(MOREPIC1) (MOREPIC2) चंडीगढ़: भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत के अन्तर्गत पश्चिमी जिला चंडीगढ़ द्वारा भारतीय योग संस्थान का 58वां स्थापना दिवस समारोह प्रातः 5:30 से 7:00 बजे तक आसन प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं करके पूरे हर्षोल्लास और के साथ फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर 36 चंडीगढ़ में मनाया गया।

भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत के अन्तर्गत पंचकूला, मोहाली, कुराली, रोपड़ एवं चंडीगढ़ के अतिरिक्त जीरकपुर , मोरिन्डा गोविन्दगढ सरहिंद फतेहगढ़ साहिब से लगभग 300 से अधिक योगाचार्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी प्रांतीय अधिकारियों और जिला अधिकारियों द्वारा आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास सुचारू रूप से करवाया गया। श्री राजन कपूर, जिला प्रधान पश्चिमी जिला चंडीगढ़ द्वारा बढ़िया मंच संचालन किया गया।

(SUBHEAD)चंडीगढ़ पश्चिमी योग जिला के सभी अधिकारियों और साधकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में तन मन धन से महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसमें श्री राजन कपूर जी, श्री निर्मल सिंह, श्री अशोक सेठी जी श्री सतीश साहनी जी, श्री प्रदीप दीवान, श्री आर के अनेजा,श्री अशोक अग्रवाल, श्री कमल डोगरा,श्रीमती सुदेश कुमारी और अन्य कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया।

श्री निर्मल सिंह जिला मंत्री (पछचमी) ने बताया के भारतीय योग संस्थान भारत भर में 4500 से अधिक योग केंद्रों द्वारा लाखों योग प्रेमियों को सेहत सुविधाएं प्रदान कर रहा है ।

श्री गोपाल दास, प्रधान चंडीगढ़ प्रांत द्वारा ध्यान की क्रिया करवाई गई तथा अपने सम्बोधन में संस्थान से सम्बंधित दिशा निर्देश और संस्थान की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

गोपाल सिंह परमार, प्रांतीय मंत्री, भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, योगाचार्यों का धन्यवाद किया, वैदिक प्रार्थना एवं शांति पाठ करवाकर कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा पश्चिमी जिला चंडीगढ़ की टीम द्वारा प्रसाद वितरित किया।

0 Comments