Sunday, 01 November 2026
Breaking News
शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग
हरियाणा Trending

आम आदमी पार्टी के नेता अशोक राणा ने अपनी टीम के साथ कांग्रेस को किया ज्वाइन

Read in:Hindi

सैकड़ों लोगों व महिलाओं ने भाई चन्द्रमोहन को दिया समर्थन : पंडित भीम गौड़,  भारी भीड़ व ज्वाइनिंग को देख गदगद नजर आए भाई चंद्र मोहन

हरीश शर्मा /पंचकूला

मानव कॉलोनी (सकेतड़ी) में पंडित भीम गौड़ व उनके साथी अशोक राणा, ऋषिपाल राणा, रामेश्वर वर्मा व रामरूप राणा व अन्य साथियों के द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भाई चंद्र मोहन का वार्ड-1 के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गयां।

इस अवसर पर चन्द्रमोहन को सुनने के लिए जनसेलाब उमड़ पड़ा व भाई चंद्र मोहन की नीतियों पर विश्वास करते हुए सैकड़ों लोगों व करीब 25 के करीब महिलाओं ने भीम गौड़ की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया।

पंडित भीम गौड़  ने बताया कि मानव कालोनी के रहने वाले आम आदमी पार्टी के नेता अशोक राणा ने भी भीम गौड़ के नेतृत्व में अपनी टीम के साथ कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया। भारी भीड़ व ज्वाइनिंग को देख भाई चंद्र मोहन गदगद नजर आए।

(SUBHEAD)कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करने वाले सभी साथियों को व महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनके मान सम्मान में कोई कमी नहीं रखी जाएगी, ज्वाइन करने वालों में भेंसा टिब्बा के रविंद्र सिंह और उनकी टीम, अशोक राणा, रामरूप राणा व उनकी टीम से महिलाओं में मानव कालोनी की रहने वाली दीपिका शुक्ला व मानव कालोनी के रहने वाले व महाराणा प्रताप संगठन के अध्यक्ष ऋषिपाल राणा ने राजपूत समाज के रामरूप राणा, बलबीर राणा, देविंदर राणा व 40 परिवारों सहित भीम गौड़ की अगुआई मे भाई चन्द्रमोहन को समर्थन दिया, जिनमे कुंवर राजाराम का भी विशेष सहयोग रहा , मानव कॉलोनी के ही रहने वाले धर्मेंद्र शर्मा ने भी कांग्रेस का दामन थामा, सकेतड़ी से रामकरण मल्हि व नौबत राम ने भी कांग्रेस में अपनी आस्था जिताई, बाद मे भाई चन्द्रमोहन को सभी भाइयों ने मिलकर 115 किलो लड्डूओं से तोला गया।

इस अवसर पर भीम गौड़ ने भाई चंद्र मोहन को आश्वासन दिया कि वार्ड-एक को भारी बहुमत से जिताकर भाई चंद्र मोहन की झोली में डालने का काम करेंगें।

0 Comments