ENGLISH HINDI Sunday, April 05, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
भाविप, पश्चिम 2 शाखा द्वारा लगाए गए रक्तदान कैंप में 38 ने किया खूनदाननालागढ़ की कैनविन फैक्ट्री को लेकर भाजपा और कांग्रेस खामोश लौंगोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित किया रक्तदान शिविर, 101 यूनिट एकत्रितपंचकूला अमरावती क्रिकेट अकादमी ने कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी को 1 विकेट से हराकर छठे लाला अमरनाथ अग्रवाल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतापंजाब की आढ़ती एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंजाब सरकार की नीतियों पर जताई चिंतावेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को बड़ा झटका, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें खारिजक्या जुबीन गर्ग को चुनावी सरगर्मी के बीच लाना चाहिए!सूफी गायक माशा अली और वरिष्ठ कलाकार विंदर नाथू माजरा ने तरुण भण्डारी से भेंट की
हरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता,पिछड़े एवं दलित वर्ग से जुड़ी दर्जनों संस्थाओं ने कांग्रेस को समर्थन देने का किया एलान

October 02, 2024 07:44 PM

कांग्रेस को दलित (चमार) एजेंडा में से ज्यादातर मांगे अपने मेनिफेस्टो में शामिल करने का मिला फायदा

दीपक सिंह/चण्डीगढ़

हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान से पूर्व उस समय कांग्रेस पार्टी को भारी बल मिला, जब पिछड़े एवं दलित वर्ग से जुड़ी दर्जनों संस्थाओं ने उसे समर्थन देने का एलान किया। हरियाणा प्रदेश अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग परिसंघ के बैनर के नीचे समस्त हरियाणा प्रदेश की अनुसूचित जाति की लगभग 50 से अधिक सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर एक प्रेस वार्ता करके इस आशय की घोषणा की।

प्रेस वार्ता को परिसंघ के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह के साथ साथ हरियाणा प्रदेश चमार कोऑर्डिनेशन के संयोजक एसपी चालिया, राजबीर सिंह (पानीपत), कृष्ण कुमार (सोनीपत), महिंदर पाल सिंह नागरा (यमुनानगर), प्रभु दयाल सिरोही (कैथल) व राज सिंह अंबाला ने भी संबोधित किया।

कर्मवीर सिंह ने बताया कि बेशक प्रदेश में इस समय ओबीसी वर्ग से आते नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हैं परंतु वे ना तो बैकलॉग भर सके और ना ही पदोन्नति में आरक्षण दे दे सके, जोकि प्रदेश के दलित पिछड़ा वर्ग की मुख्य मांगें हैं। इसके अलावा एससी/एसटी वर्ग के लिए इनकम क्राइटेरिया भी नहीं बढ़ाया।

इन नेताओं ने जानकारी दी कि बैठक कर गहन विचार विमर्श करने के उपरान्त अपनी 31 मांगों का दलित (चमार) एजेंडा मिशन 2024 तैयार किया था। इन सभी मांगों पर विचार करने के लिए पूरे हरियाणा प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। तत्पश्चात आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को इस दलित चमार एजेंडा को अपने घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) में शामिल करने के लिए उन्हें सौंपा गया।

दलित चमार एजेंडे के शुरू में ही यह लिखा गया था कि जो भी पार्टी इस ऐजेंडे को लागू करने के लिए अपने मेनिफेस्टो में शामिल करेगी चमार जाति उसी पार्टी को वोट देगी।

कर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी पार्टियों के मेनिफेस्टो का अध्ययन करने पर यह पाया गया कि कांग्रेस पार्टी ने दलित एजेंडा में वर्णित मांगों में से ज्यादातर मांगे अपने मेनिफेस्टो में शामिल की हैं। इसलिए सभी संस्थाओं ने सोच विचार करते अब यह निर्णय लिया है कि 5 अक्टूबर को समस्त दलित समाज के लोग कांग्रेस पार्टी को अपना वोट देंगे ताकि हमारी सभी मांगों को हरियाणा में बनने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार से लागू करवाया जा सके।

कर्मवीर सिंह के मुताबिक कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी बार-बार दलित वंचित पिछड़े वर्ग समाज की आवाज को उठा रहे हैं l संपूर्ण भारत में जातिगत जनगणना करवाने की मांग कर रहें हैं l

कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नजरों में बहन कुमारी शैलजा और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का लगभग एक जैसा ही रुतबा है l जिस तरह से 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान समस्त दलित एवं पिछड़ा समाज ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को एकमुश्त वोट दिया था और बीजेपी को पूर्ण बहुमत हासिल करने से रोक दिया था l इसी के परिणाम स्वरूप उसकी संविधान बदलने के मंशा को नाकाम कर दिया था l 

दलित एवम् पिछड़े समाज की हर क्षेत्र में उनकी जनसंख्या के आधार पर बनती हिस्सेदारी दिलवाने/ सुनिश्चित करने की बात कर रहें हैं जो आज तक किसी ने नहीं की। जगह जगह पर संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन करके संविधान को बचाने की बात कर रहे हैं l

कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नजरों में बहन कुमारी शैलजा और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का लगभग एक जैसा ही रुतबा है l जिस तरह से 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान समस्त दलित एवं पिछड़ा समाज ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को एकमुश्त वोट दिया था और बीजेपी को पूर्ण बहुमत हासिल करने से रोक दिया था l इसी के परिणाम स्वरूप उसकी संविधान बदलने के मंशा को नाकाम कर दिया था l अबकी बार हमने किसी अन्य राजनीतिक पार्टी के बहकावे में नहीं आना, किसी भी तरह के लोभ, लालच, झूठे वायदों के बहकावे में नहीं आना और अपना कीमती वोट बिल्कुल भी खराब नहीं करना l बाबा साहब द्वारा दिए गए वोट के अधिकार की कीमत को समझना है l

यदि हम किसी अन्य राजनैतिक पार्टी को अपना वोट देते हैं तो हमारा वोट बैंक बंट जाएगा जिसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा और दलित विरोधी बीजेपी पार्टी फिर से अपने मकसद में कामयाब हो जाएगी l

इसलिए दलित समाज की सभी सामाजिक संस्थाओं का आपसे अनुरोध है कि जिस प्रकार हमने लोकसभा चुनाव में एकजुटता के साथ एक मुस्त कांग्रेस पार्टी को अपना वोट दिया था ठीक उसी प्रकार अब भी आने वाली 5 अक्टूबर 2024 को हरियाणा में सभी दलित समाज विशेष कर चमार जाति के लोगों ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए अपना कीमती वोट कांग्रेस पार्टी को ही देना है ताकि हम अपनी मांगों को कांग्रेस पार्टी की सरकार के ऊपर दवाब डालकर लागू करवा सके और अपने हक अधिकारों को सुरक्षित रख सकें l

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
सूफी गायक माशा अली और वरिष्ठ कलाकार विंदर नाथू माजरा ने तरुण भण्डारी से भेंट की हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर काटते थे गोवंश, नहर में फेंकते थे सबूत, अब सलाखों के पीछे ! डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8, पंचकूला ने वार्षिक समारोह “नवांकुर” भव्यता के साथ मनाया हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम , देश में पहली अनूठी पहल मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद समाजसेवी प्रदीप गोयल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानित 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभ नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब मनोहर लाल खट्टर अचानक तरुण भण्डारी से मिलने पहुँचे, आत्मीय मुलाकात ने छोड़ी गहरी छाप