ENGLISH HINDI Tuesday, March 31, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
सेक्टर 23-डी आरडब्ल्यूए चुनाव : पीसी सिब्बल बने अध्यक्ष“रैंप पर चमके सितारे: डॉ. अदिति, पूजा चौहान और तिलक बने ‘नॉर्थ इंडिया आइकॉनिक विनर 2026”कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, अमरावती क्रिकेट एकेडमी, सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला) की टीमें सेमीफ़ाइनल मेंअमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतेमठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहरश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजनहल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांगगौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
हरियाणा

समाजसेवी एम. के. भाटिया ने 70 सहकर्मियों के साथ 100 प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूकता अभियान

October 04, 2024 10:44 AM

अमरटेक्स चौक पर बनाई ह्यूमन चेन

फेस2न्यूज/पंचकुला 

समाजसेवी और उद्योगपति एम. के. भाटिया ने अपने 70 सहकर्मियों के साथ मिलकर 5 अक्टूबर को होने वाले चुनावों में 100% मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का एक अनूठा अभियान चलाया। इस अभियान के तहत उन्होंने अमरटेक्स चौक पर एक ह्यूमन चेन बनाई, जो लोकतंत्र में हर नागरिक के मताधिकार के महत्व को उजागर करने का प्रयास था।

इस जागरूकता अभियान के दौरान, एम. के. भाटिया और उनकी टीम ने जनता को मतदान का महत्व समझाते हुए कई स्लोगन प्रस्तुत किए, जैसे: "वोट दें, देश बनाएं, हर एक वोट से लोकतंत्र सजाएं!",  "वोट है अधिकार, मत करो इनकार!",  "अपने वोट का सम्मान करो, सही नेता का चुनाव करो!",  "सच्चे नागरिक का यही है काम, 100 फीसदी मतदान!",  "देश की तरक्की के लिए उठाओ कदम, 5 अक्टूबर को डालो हर एक वोट दमखम!",  "हर वोट की है अहमियत, लोकतंत्र की है यही नियति!",  "सशक्त लोकतंत्र का यही है प्रमाण, 100 फीसदी हो मतदान!",  "वोट डालें, कर्तव्य निभाएं, बेहतर कल की नींव बनाएं!" 

"वोट दें, देश बनाएं, हर एक वोट से लोकतंत्र सजाएं!",  "वोट है अधिकार, मत करो इनकार!",  "अपने वोट का सम्मान करो, सही नेता का चुनाव करो!",  "सच्चे नागरिक का यही है काम, 100 फीसदी मतदान!",  "देश की तरक्की के लिए उठाओ कदम, 5 अक्टूबर को डालो हर एक वोट दमखम!",  "हर वोट की है अहमियत, लोकतंत्र की है यही नियति!",  "सशक्त लोकतंत्र का यही है प्रमाण, 100 फीसदी हो मतदान!",  "वोट डालें, कर्तव्य निभाएं, बेहतर कल की नींव बनाएं!" 

एम. के. भाटिया ने कहा, "वोटिंग सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। देश का भविष्य हमारे एक-एक वोट पर निर्भर करता है। हमारा प्रयास है कि इस बार 100% मतदान हो, ताकि एक सशक्त लोकतंत्र का निर्माण हो सके।"

इस अभियान में भाग लेने वाले 70 सहकर्मी भी समान रूप से उत्साहित थे और उन्होंने जनता से अपने वोट का उपयोग करने का आह्वान किया। ह्यूमन चेन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का यह अनूठा तरीका लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और उन्हें 5 अक्टूबर को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहा है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर काटते थे गोवंश, नहर में फेंकते थे सबूत, अब सलाखों के पीछे ! डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8, पंचकूला ने वार्षिक समारोह “नवांकुर” भव्यता के साथ मनाया हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम , देश में पहली अनूठी पहल मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद समाजसेवी प्रदीप गोयल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानित 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभ नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब मनोहर लाल खट्टर अचानक तरुण भण्डारी से मिलने पहुँचे, आत्मीय मुलाकात ने छोड़ी गहरी छाप कंपनी संचालक से 33 करोड़ के गबन मामले में एक अन्य आरोपी दिल्ली से काबू, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा