Sunday, 04 October 2026
Breaking News
रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई  "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का उद्घाटन चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर से गूंजेगा हरिनाम, 15वीं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
हरियाणा Trending

इंग्लैंड और केन्या में भी हरियाणवी संस्कृति की रही धूम, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Read in:Hindi

हरियाणा दिवस पर लंदन स्थित भारतीय दूतावास में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

(MOREPIC1)फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की धूम विदेशों में भी खूब सुनाई दे रही है। खेल हो या फिर हरियाणा की संस्कृति की बात, हर क्षेत्र में हमारे लोग धाक जमाए हुए है। विदेशों में रह रहे हरियाणवियों द्वारा केन्या और इंग्लैंड में हरियाणा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन कर हमारी संस्कृति से रूबरू करवाने में उनका अमूल्य योगदान है।

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के लंदन स्थित भारतीय दूतावास और केन्या में हरियाणा एसोसिएशन ऑफ केन्या द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति की छटा बिखेरी गई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लंदन और केन्या में हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हरियाणवी संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियों को देखना वहां के निवासियों को आनंदित कर गया।

(SUBHEAD)उन्होंने कहा कि हरियाणा के काफी लोग विदेश में रह रहे हैं, पर हमारी मिट्टी, संस्कृति और परंपरा हमेशा उनके दिलों में बसी है। इसलिए वे विदेशी धरा पर भी हरियाणवी संस्कृति को जीवंत रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा दिवस का आयोजन प्रदेश में तो खूब रहा ही, इस दिन को विदेशों में भी मनाते हुए अपने राज्य की समृद्धि, धरोहर और गौरव को याद करना काबिले तारीफ है। विदेशों में रहने वाले हरियाणवियों का हरियाणा की प्रगति और खुशहाली में भी अमूल्य योगदान है।

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि विदेश में बसे हरियाणा के प्रवासी लोगों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार द्वारा “विदेश सहयोग विभाग” भी बनाया गया है, जो कि हर संभव मदद के लिए तत्पर है।