Sunday, 08 November 2026
Breaking News
दीवाली: प्रकाश के पर्व की वास्तविक चमक ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव
चर्चा Trending

श्री हनुमंत धाम में मंत्रों से सिद्ध की गई 5100 गदा बांटी गईं, नवरत्नों से बने हुए 51 किलोग्राम के विशाल केक का भोग लगाया

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ : श्री हनुमंत धाम, सेक्टर 40-बी में हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर कमेटी की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि हर वर्ष चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है।

हनुमान जी की गदा का नाम कौमोदकी गदा है, जो उन्हें धन के देवता कुबेर ने दी थी और कहा था कि इस गदा से हनुमान जी हर युद्ध में विजय प्राप्त करेंगे इसीलिए श्री हनुमंत धाम में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में 5100 गदा बांटी गई ताकि हर व्यक्ति अपने लक्ष्य में विजय प्राप्त करें तथा वह बुराइयों से दूर रहें।

(SUBHEAD)उन्होंने कहा कि बजरंगबली बहुत बलवान और निडर है, उनके समक्ष कोई भी शक्ति टिक नहीं पाती है, तथा साथ ही हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता भी हैं, उनकी कृपा से कार्यों में आ रही बाधाएं जल्द दूर होने लगती है। नीना तिवारी ने बताया कि श्री हनुमंत धाम में सिद्ध पीठ दक्षिण मुखी श्री पंचमुखी हनुमान जी विराजमान हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा लोगों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ हनुमान जी के आगे माथा टेका और प्रार्थना करी। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से सुबह से लेकर शाम तक खीर का लंगर , लड्डुओं तथा जलेबी का लंगर लगाया गया।

दोपहर को सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया तथा बजरंग बाण, कीर्तन तथा महा आरती भी की गई। उसके उपरांत शाम को श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर नवरत्नों से बना हुआ 51 किलोग्राम का विशाल केक का भोग लगाया गया जिसे बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया था। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन भी विशेष टूर पर उपस्थित हुए।

तत्पश्चात सभी भक्तों में नवरत्न केक बांटा गया तथा उन्हें उपहार के रूप में मंत्रों द्वारा सिद्ध की गई गदा भेंट स्वरूप प्रसाद के रूप में दी गई । इस अवसर पर मंच के अन्य सदस्य पाल शर्मा, उषा सिंगला, कुमुद,गायत्री, अलका जोशी, सरला, सुदर्शन शर्मा, सुनीता आनंद, दीप्ति, कृष्णा, कंचन, सुमन ठक्कर, राज कालिया इत्यादि मौजूद थे।

0 Comments