ENGLISH HINDI Friday, February 27, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
ये दिल ये पागल दिल मेरा...वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजनसेक्टर-50 जीसीसीबीए के एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए 107 यूनिट रक्त एकत्र कियाडेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तारनायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाबअंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मानश्री साईं पालकी को अपने घर में निमंत्रण देने ड्रॉ 26 को मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप कालका ने किया संगीतमय कार्यक्रम जशन-ए-गीत का आयोजन
हरियाणा

गाय माता को राष्ट्रीय दर्जा और नशा मुक्ति को लेकर संत समाज का बड़ा ऐलान, सक्रिय भागीदारी निभाएं

January 04, 2026 04:37 PM

  फेस2न्यूज /पंचकूला:

एक अत्यंत महत्वपूर्ण और विचारोत्तेजक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें देश और समाज के ज्वलंत विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। इस विशेष अवसर पर परम पूज्य श्री 1008 स्वामी कृष्णानंद पुरी जी (महामंडलेश्वर, निरंजनी अखाड़ा और श्री हिंदू तख्त गुरु ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विश्वमित्रानंद गिरि जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष – गो रक्षा परिषद्)

प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य समाज को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक रूप से सशक्त बनाना तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस दौरान संत महापुरुषों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गाय माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से यह मांग की कि गाय माता को राष्ट्रीय स्तर पर दर्जा दिया जाए, जिससे गौवंश की रक्षा, संवर्धन और संरक्षण को संवैधानिक मजबूती मिल सके।

दूसरा प्रमुख विषय नशा मुक्ति अभियान रहा। महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद पुरी जी ने कहा कि आज देश का युवा नशे की गिरफ्त में जा रहा है, जो राष्ट्र के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। संत समाज और सामाजिक संगठनों को आगे आकर नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला करता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी 108 हवन कुंड यज्ञ के आयोजन की भी घोषणा की गई। इस विशाल यज्ञ का उद्देश्य राष्ट्र में शांति, समृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। इससे पूर्व 101 हवन कुंड यज्ञ भी आयोजित किए जा चुके हैं, जिनका समाज पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। संतों ने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक ऊर्जा देने का माध्यम है।

इस अवसर पर श्री हिंदू तख्त एवं गो रक्षा परिषद् के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन में मीडिया एडवाइजर सुमित कुमार की अहम भूमिका रही, जिन्होंने मीडिया के माध्यम से समाज तक संतों के संदेश को पहुंचाने का कार्य किया।

अंत में संत महापुरुषों ने सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे गौ रक्षा, नशा मुक्ति और राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब मनोहर लाल खट्टर अचानक तरुण भण्डारी से मिलने पहुँचे, आत्मीय मुलाकात ने छोड़ी गहरी छाप कंपनी संचालक से 33 करोड़ के गबन मामले में एक अन्य आरोपी दिल्ली से काबू, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा रॉयल केनेल क्लब द्वारा आयोजित मेगा डॉग शो पंचकूला में संपन्न कनाडाई प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात, निवेश, नवाचार और कौशल विकास पर हुई सार्थक चर्चा हरियाणा में एचसीएस अधिकारी दीपक कुमार का तबादला सूरजकुंड मेले में दिखा दक्षिण भारत की चित्रकला का वैभव स्टार्टअप, डीप टेक और डेटा सेंटर का नया गढ़ बनेगा हरियाणा, पंचकूला बनेगा उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली : नायब सिंह सैनी 20 एचसीएस अधिकारियों को मिला सुपर टाइम स्केल, सरकार ने जारी किए आदेश राइट टू सर्विस कमीशन ने प्रभावित आवंटी मनोज वशिष्ठ को 5,000 रुपये तक का मुआवज़ा देने के दिए आदेश