ENGLISH HINDI Thursday, February 26, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
ये दिल ये पागल दिल मेरा...वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजनसेक्टर-50 जीसीसीबीए के एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए 107 यूनिट रक्त एकत्र कियाडेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तारनायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाबअंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मानश्री साईं पालकी को अपने घर में निमंत्रण देने ड्रॉ 26 को मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप कालका ने किया संगीतमय कार्यक्रम जशन-ए-गीत का आयोजन
चंडीगढ़

वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजन

February 26, 2026 09:02 PM

दीपक सिंह/ चंडीगढ़

चंडीगढ़ वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की तरफ़ से बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजन एसोसिएशन के करुणा सदन कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एस.सी.अग्रवाल ने की।

बैठक के प्रारंभ में फोरम के सह-संयोजक राजेश आत्रेय ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा बताया कि इस बैठक में हर माह किसी एक व्यक्तित्व या किसी प्रसिद्ध पुस्तक पर चर्चा की जाती है। उन्होंने मुख्य वक्ता अजीत जेतली का परिचय सबसे कराया।

अजीत जेतली ने अपने संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन के बारे में तथा उनकी पुस्तकों के बारे में विस्तार से सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने कलाम साहब की दूरदर्शिता तथा देश के प्रति समर्पण की जानकारी कई उदाहरणों के माध्यम से दी।

जेतली ने बताया कि डॉक्टर कलाम बच्चों से बहुत प्रेम करते थे तथा उन्हें देश का भविष्य कहते थे। डॉक्टर कलाम अपनी आख़िरी सांस तक देश सेवा में लगे रहे तथा उन्होंने अपनी अंतिम सांस भी एक सेमिनार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ली। बैठक में अशोक सूद की एक पुस्तक का तथा प्रेम विज की तीन पुस्तकों का विमोचन हुआ। बैठक के अंत में फोरम के संयोजक प्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
सेक्टर-50 जीसीसीबीए के एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए 107 यूनिट रक्त एकत्र किया रोज़ फेस्टिवल में 10 रुपये के नए नोटों के लिए मारामारी, लगी लंबी कतारें हिमाचल महासभा ने धनास में स्वच्छता अभियान चलाया ऊर्जा और उत्कृष्टता के दो दिन: 16वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट सफलतापूर्वक संपन्न “एक वोट की शक्ति को समझना: भारतीय संसद एवं इंडिया गेट का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण” व्यापारी नेता अजय गुप्ता सर्वसम्मति से चुने गए चण्डीगढ़ बिज़नेस काउंसिल के अध्यक्ष राष्ट्रीय करणी सेना संघ का विस्तार : विजय सिंह राणा चण्डीगढ़ इकाई के अध्यक्ष नियुक्त अनशन बाबा का प्रोटेस्ट दूसरे दिन भी जारी, लोगों का भारी सपोर्ट मिला पुलवामा शहीदों को 13वीं वाहिनी सीआरपीएफ का नमन ओम महादेव कावड़ सेवा दल ने 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया