ENGLISH HINDI Sunday, February 15, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
महाशिवरात्रि पर श्री हनुमंत धाम में 11000 से अधिक श्रद्धालुओं को पंचमुखी रुद्राक्ष का गान्ना बांधाराष्ट्रीय करणी सेना संघ का विस्तार : विजय सिंह राणा चण्डीगढ़ इकाई के अध्यक्ष नियुक्तमहर्षि दयानन्द सरस्वती जी का 202वां जन्मोत्सव भव्यता एवं श्रद्धा के साथ संपन्नअनशन बाबा का प्रोटेस्ट दूसरे दिन भी जारी, लोगों का भारी सपोर्ट मिलापुलवामा शहीदों को 13वीं वाहिनी सीआरपीएफ का नमनओम महादेव कावड़ सेवा दल ने 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया बांग्लादेश में तारीक़ रहमान सत्ता में, अधर में शेख़ हसीना का भविष्य हिमाचल में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी
चंडीगढ़

ओम महादेव कावड़ सेवा दल ने 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया

February 15, 2026 07:54 PM

 फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

ओम महादेव कावड़ सेवा दल द्वारा करवाई गई सात दिवसीय महापुराण कथा के आयोजन के बाद महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 11 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया। सेवा दल के प्रधान नरेश गर्ग ने बताया कि हर साल वे 11 से 21 कन्याओं का शिवरात्रि के दिन या इसके आसपास सामूहिक विवाह करवाते हैं।

संस्था से जुड़े पदाधिकारी अनाथ, जरूरतमंद, असहाय लड़कियों के मां-बाप, भाई-बहन बनाकर उनकी शादी करते हैं। उन्होंने बताया कि नई दुल्हनों को नया गृहस्थ जीवन शुरू होने पर इनको उपहार स्वरूप में घर के सभी जरूरत बेड, फ्रिज, बर्तन आदि सामान दिया गया है। सभी नवविवाहित जोड़ों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें बहुत खुशी है कि उनकी शादी इतनी धूमधाम से हुई। हमने कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था। सेवा दल द्वारा फूलों की वर्षा करके दूल्हे एवं बारातियों का स्वागत किया गया।

दंपति जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए शहर के कई वरिष्ठ गणमान्य लोग शादी समारोह में पहुंचे। विद्वान ब्राह्मणों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंत्र उच्चारण विधि से कन्याओं का विवाह करवाया।

दंपति जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए शहर के कई वरिष्ठ गणमान्य लोग शादी समारोह में पहुंचे। विद्वान ब्राह्मणों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंत्र उच्चारण विधि से कन्याओं का विवाह करवाया।

संस्था के कोषाध्यक्ष हनी गुलाटी ने बताया कि ओम महादेव कावड़ दल अब तक लगभग 500 जरूरतमंद बेटियों का विवाह करवा चुका है और आगे भी जिन बेटियों को किसी प्रकार की समस्या या जिनके मां-बाप लड़की की शादी करने में असमर्थ है तो सेवा दल हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

नई दुल्हन बनी मीना देवी ने बताया कि मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि मेरी शादी सुंदर शहर चंडीगढ़ में धूमधाम से होगी आज शिवरात्रि का दिन है और भोले बाबा ने मुझ पर बहुत बड़ी कृपा की मैं ओम महादेव कावड़ सेवा दल की जितनी भी प्रशंसा करूं उतनी कम है। मां-बाप के लिए एक बेटी की शादी करनी मुश्किल हो जाती है । इसीलिए ओम महादेव कावड़ सेवा का यह कार्य सराहनीय है।

राजपुरा पंजाब से दुल्हन काजल की माता रेखा रानी के आंखों में खुशी के आंसू थे उन्होंने कहा कि भोलेनाथ और ओम महादेव सेवा कावड़ दल ने मेरी बेटी की शादी में रंग लगा दिए। मेरी बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से की।

इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं नरेश गर्ग, सोनू गर्ग, गौरव श्रीवास्तव, हनी गुलाटी मोहित ठाकुर, मनीष गर्ग,नवीन कुमार ,रिंकू जैन,मनोहर लाल, पुनीत, अभिषेक, देवेंद्र वीर, व सतनारायण शर्मा आदि ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया वह उनकी डोली को विदा किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
राष्ट्रीय करणी सेना संघ का विस्तार : विजय सिंह राणा चण्डीगढ़ इकाई के अध्यक्ष नियुक्त अनशन बाबा का प्रोटेस्ट दूसरे दिन भी जारी, लोगों का भारी सपोर्ट मिला पुलवामा शहीदों को 13वीं वाहिनी सीआरपीएफ का नमन गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ने किया “कैओस फॉर अ कॉज़” का आयोजन धर्म सम्मेलन में वक्ताओं ने सनातन मूल्यों, राष्ट्र और इतिहास पर रखे विचार फिल्म घूसखोर पंडित के शीर्षक को लेकर विवाद, नेटफ्लिक्स इंडिया और नीरज पांडे के खिलाफ शिकायत मेयर सौरभ जोशी ने किया 19 वर्षीय प्राची की पलेठी पुस्तक ईस्ट डायरेक्शन का विमोचन इनकम टैक्स में कोई राहत न देने से व्यापारियों को निराशा मिराकल हीलिंग बंद करो व पाखंडवाद मुर्दाबाद के नारों से गुंजायमान हो गया प्लाजा का माहौल मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ चंडीगढ़ के 11वें ब्लड डोनेशन कैंप में 189 यूनिट रक्त एकत्रित