ENGLISH HINDI Sunday, February 15, 2026
Follow us on
 
धर्म

महाशिवरात्रि पर श्री हनुमंत धाम में 11000 से अधिक श्रद्धालुओं को पंचमुखी रुद्राक्ष का गान्ना बांधा

February 15, 2026 08:59 PM

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में श्री हनुमंत धाम सेक्टर 40 बी में सुबह 4:00 बजे से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर 11000 से अधिक श्रद्धालुओं ने आकर त्रि-शिवलिंगेश्वर पर जल चढ़ाया तथा पूजा अर्चना की। इस उपलक्ष में श्री हनुमंत धाम में कमेटी की महिलाओं ने सभी को पंचमुखी रुद्राक्ष का गान्ना बांधा तथा सबको उपहार के रूप में भोलेनाथ का विशेष प्रसाद दिया गया।

इस अवसर पर सुबह से लेकर शाम तक आलू की सब्जी , खीर तथा दूध का लंगर लग रहा इस अवसर पर प्रधान श्रीमती नीना तिवारी ने कहा कि जितने भी भक्त श्री हनुमंत धाम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शिवजी की ब्लेसिंग लेने आया है और जल चढ़ाने आया उन्हें एक-एक गान्ना मंत्र से सिद्ध किया हुआ और भगवान भोले बाबा की ओर से एक विशेष प्रसाद दिया गया जो कि वह पूरे अपना साल याद रखेगा। इस अवसर पर 108 कमल के फूलों द्वारा महादेव का श्रृंगार किया गया।

श्री हनुमंत धाम में त्रि शिवलिंगेश्वर महादेव जी की स्थापना है। तीनों शिवलिंग मणियो के हैं एक स्फटिक मणि, मूंगा मणी और जरकन मणी के बने हैं इन तीनों शिवलिंग का अपना-अपना विशेष महत्व है जो भी व्यक्ति महाशिवरात्रि वाले दिन इस त्रि शिवलिंगेश्वर पर जल चढ़ाता है उन्हें भगवान भोलेनाथ की ओर से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस अवसर पर श्री हनुमंत धाम में भगवान भोले बाबा की एक बहुत सुंदर सी झांकी बनाई गई इस अवसर पर सभा के अन्य सदस्य पाल शर्मा, उषा सिंगला , कुमुद,गायत्री ,अलका जोशी, सरला , दिप्ती, सुदर्शन शर्मा ,सुनीता आनंद , राज कालिया, कमलेश, कंचन, बबली, उर्मिल इत्यादि ने भी शिवरात्रि की बधाई दी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और धर्म ख़बरें
महर्षि दयानन्द सरस्वती जी का 202वां जन्मोत्सव भव्यता एवं श्रद्धा के साथ संपन्न महाशिवरात्रि: शिव–शक्ति के मिलन और आत्मजागरण की पावन रात्रि भक्ति और मुक्ति का पवित्र साधन है शिव शक्ति कथा : नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज वृंदावन में आयोजित भागवत कथा में लीलाधर शर्मा को सम्मानित किया महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी, ठंड के बावजूद दिखा भोले के भक्तों का जोश धर्म सम्मेलन में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की गई अमेरिकन हिंदू संगठन द्वारा प्रारंभ श्री सनातन धर्म संपर्क यात्रा फाजिल्का पहुंची बालाजी दरबार पे भरोसा होना चाहिए... महाशिवरात्रि: शिव–शक्ति के मिलन और आत्मजागरण की पावन रात्रि खाटूश्याम मंदिर में फाल्गुन मेला 8 दिन तक, तीन दिन घटाया