ENGLISH HINDI Friday, April 03, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
लौंगोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित किया रक्तदान शिविर, 101 यूनिट एकत्रितपंचकूला अमरावती क्रिकेट अकादमी ने कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी को 1 विकेट से हराकर छठे लाला अमरनाथ अग्रवाल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतापंजाब की आढ़ती एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंजाब सरकार की नीतियों पर जताई चिंतावेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को बड़ा झटका, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें खारिजक्या जुबीन गर्ग को चुनावी सरगर्मी के बीच लाना चाहिए!सूफी गायक माशा अली और वरिष्ठ कलाकार विंदर नाथू माजरा ने तरुण भण्डारी से भेंट कीएक शाम खाटू वाले के नाम 1 अप्रैल कोसेक्टर 23-डी आरडब्ल्यूए चुनाव : पीसी सिब्बल बने अध्यक्ष
पंजाब

लौंगोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित किया रक्तदान शिविर, 101 यूनिट एकत्रित

April 03, 2026 08:24 PM

पिंकी सैनी / डेराबस्सी

लौंगोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज,भारत विकास परिषद, विवेकानंद और रोटरी क्लब चंडीगढ़ के सहयोग से वीरवार को लौंगोवाल पॉलिटेक्निक एवं फार्मेसी कॉलेज में 15वां रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह शिविर स्वर्गीय श्री बी.बी. कट्याल (संस्थापक चेयरमैन) की पावन स्मृति में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अमित गुप्ता (पी.सी.एस.), एस.डी.एम., डेराबस्सी, एस.ए.एस. नगर उपस्थित रहे। उन्होंने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की तथा सभी को ऐसे पुण्य कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

एल.जी.सी. की चेयरपर्सन श्रीमती कांता कट्याल ने सभी रक्तदाताओं एवं आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. कपिल कट्याल (वाइस चेयरमैन) एवं डॉ. विनोद कट्याल (एडमिशन डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल, लॉन्गोवाल अकादमिक कॉलेज) ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रकार के आयोजन संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी एवं मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

भारत विकास परिषद, विवेकानंद, डेराबस्सी के अध्यक्ष श्री नितिन जिंदल, सचिव अश्विनी शर्मा, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश धीमान, श्री उपेश बंसल, श्री परमजीत सैनी, श्री बरखा राम एवं अन्य सदस्यों ने बताया कि संस्था सामाजिक सेवा के लिए सदैव समर्पित है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

रोटरी क्लब चंडीगढ़ की ओर से अध्यक्ष रोटेरियन आभा जोशी शर्मा, सचिव रोटेरियन अरुण अग्रवाल, रोटेरियन टीना विर्क, रोटेरियन जसपाल सिंह सिद्धू, रोटेरियन जितेंद्र कपूर, रोटेरियन ए.पी. सिंह, रोटेरियन हसन सिंह मेजिया एवं डॉ. मनीष राय (डायरेक्टर, रोटरी एवं ब्लड रिसोर्स सेंटर) ने शिविर के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित किया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की तथा ऐसे आयोजनों के महत्व को रेखांकित किया।

शिविर में कुल 203 पंजीकरण हुए, जिनमें से 101 लोगों ने रक्तदान किया। लॉन्गोवाल पॉलिटेक्निक एवं फार्मेसी कॉलेज की प्रिंसिपल, इवेंट कमेटी हेड एवं रोटरी क्लब चंडीगढ़ की डायरेक्टर कम्युनिटी सर्विसेज डॉ. रोज़ी कट्याल ने सभी रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया और सभी से भविष्य में भी ऐसे पुण्य कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

इस शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान प्रबंधन ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, मेडिकल स्टाफ एवं स्वयंसेवकों का इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को बड़ा झटका, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें खारिज बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में 100 करोड़ का घोटाला! बैलेंसिंग प्रोग्रेस एंड एथिक्स : एआई इन एजुकेशन एंड मेन्टल हेल्थ सपोर्ट विषय पर सेमिनार आयोजित हरियाली की ओर कदम: छात्रों ने सीड बॉल्स बनाकर सीखा गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था श्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार आज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़ डेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनाया शाइनिंग स्टार्स स्कूल में वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व महिला दिवस समारोह का आयोजन