ENGLISH HINDI Saturday, March 07, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
पंजाब

शाइनिंग स्टार्स स्कूल में वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व महिला दिवस समारोह का आयोजन

March 07, 2026 03:55 PM

फेस2न्यूज/ जीरकपुर (मोहाली)

माया गार्डन सिटी स्थित शाइनिंग स्टार्स स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माया गार्डन परिसर में स्कूल के नज़दीक के1 प्लेग्राउंड में सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें बच्चों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। इसके साथ ही महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और उनकी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया गया।

स्कूल की डायरेक्टर राजिंदर कौर ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्कूल में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने की पद्धति अपनाई जाती है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक कौशल का विकास होता है।

स्कूल की डायरेक्टर राजिंदर कौर ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्कूल में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने की पद्धति अपनाई जाती है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक कौशल का विकास होता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित भी किया गया। स्कूल प्रबंधन ने यह भी जानकारी दी कि शाइनिंग स्टार्स स्कूल में नए सत्र के लिए बच्चों के नामांकन प्रारंभ हो चुके हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
भारत-पाक सरहद पर मनाया होली उत्सव, बीएसएफ जवानों पर पुष्प वर्षा कर मुंह मीठा कराया केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधी डेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मान फाजिल्का के अध्यापक भीम सेन शर्मा को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता ने प्रेस क्लब के सदस्यों से की विशेष बैठक आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने 1 फरवरी को आएंगे पंजाब अरविंद राणा सर्वसम्मति से पीएमसी रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने श्री हिन्दू तख्त संगठन के विस्तार, प्रचार-प्रसार तथा आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श को बैठक