ENGLISH HINDI Saturday, March 14, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
समाजसेवी प्रदीप गोयल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानितहरियाली की ओर कदम: छात्रों ने सीड बॉल्स बनाकर सीखागैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभहरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगेशहर भ्रमण पर निकलेंगे साईं : श्री साईं पालकी शोभा यात्रा 15 मार्च कोश्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार कृष्ण राज अरुण बने न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष
पंजाब

श्री हिन्दू तख्त संगठन के विस्तार, प्रचार-प्रसार तथा आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श को बैठक

January 24, 2026 01:38 PM

 सुरेन्द्र चौहान / खरड़

खरड़ क्लब हाउस होटल में श्री हिन्दू तख्त की बैठक, मुंबई से पहुंचे मुख्य अतिथि श्री हरि नारायण राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री परवीन जी के आदेशानुसार श्री हिन्दू तख्त संगठन के सदस्य विस्तार एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन खरड़ क्लब हाउस होटल में किया गया।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री हरि नारायण जी ने विशेष रूप से शिरकत की, जो मुंबई से अपनी पूरी इकाई के साथ पहुंचे। उनके आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य श्री हिन्दू तख्त संगठन के विस्तार, प्रचार-प्रसार तथा आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना रहा।

इस अवसर पर श्री हरि नारायण जी ने संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री हिन्दू तख्त एक मजबूत, संगठित और राष्ट्रहित में कार्य करने वाला संगठन है, जिसे आने वाले समय में मुंबई सहित पूरे देश में और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना है।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार के अंतर्गत नई नियुक्तियों की घोषणा भी की गई। सर्वसम्मति से श्री राजीव वर्मा जी को श्री हिन्दू तख्त का पंजाब महासचिव नियुक्त किया गया तथा श्री विवेक गुप्ता जी को खरड़ अध्यक्ष घोषित किया गया। दोनों पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रिय योगदान के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनका पुष्पमालाओं एवं तालियों के साथ स्वागत कर शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर श्री हरि नारायण गौतम, गंगाराम, उस्मान गनी, रविंद्र शर्मा, सुरेंद्र राणा, विवेक गुप्ता, मीडिया एडवाइजर सुमित कुमार, राजीव कुमार सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और श्री हिन्दू तख्त के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।बैठक का समापन राष्ट्रहित, सनातन संस्कृति की रक्षा तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आश्वासन दिया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
हरियाली की ओर कदम: छात्रों ने सीड बॉल्स बनाकर सीखा गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था श्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार आज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़ डेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनाया शाइनिंग स्टार्स स्कूल में वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व महिला दिवस समारोह का आयोजन भारत-पाक सरहद पर मनाया होली उत्सव, बीएसएफ जवानों पर पुष्प वर्षा कर मुंह मीठा कराया केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधी डेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार