पिंकी सैनी/ डेराबस्सी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यहां संजय अपना हॉस्पिटल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के सीईओ संजय अत्री की ओर से किया गया।
कार्यक्रम में अस्पताल के सभी महिला स्टाफ ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान महिला कर्मचारियों के योगदान और उनकी मेहनत की सराहना की गई। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं और उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
सीईओ संजय अत्री ने कहा कि महिलाओं की भूमिका समाज और स्वास्थ्य सेवाओं में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिला स्टाफ के समर्पण और कार्य के प्रति निष्ठा की प्रशंसा की और सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।