ENGLISH HINDI Monday, March 09, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
आज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़महिला दिवस पर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध, मोदी सरकार पर साधा निशाना. सिलेंडर पर केक रखकर काटाडेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनायाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जाइका से जुड़ी महिलाएं बन रही सशक्तिकरण की मिसालचटगांव हिल ट्रैक्ट्स: क्या पूर्वोत्तर भारत के लिए उभरती सुरक्षा चुनौती?गौड़ीय मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वां जन्मदिन मनायामहिला दिवस पर सम्मानित होंगी यूटीसीए की खिलाड़ी अदिति श्योराण
पंजाब

आज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़

March 09, 2026 07:39 PM

अखिलेश बंसल/ बरनाला 

जिस माहौल को पैदा कर आम आदमी पार्टी सत्ता में आयी थी जिन वादों को लेकर आयी थी, इस पार्टी ने सभी वादों का कत्ल कर दिया। गत चार साल से पंजाब के भविष्य पूरी तरह से अंधकार में डूब गया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने प्रेसवार्ता में कही। वह पंजाब में गृह मंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह की मोगा में होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को बरनाला पहुंचे थे।

इस मौके पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों, जिला प्रधान यादविंदर शंटी, भाजपा पार्षद नरिंदर कुमार गर्ग, पूर्व सैनिक विंग के कैप्टन गुरजिंदर सिंह सिद्धु, राजू चौधरी भी थे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी डेरा बल्लां पहुंचे जिनकी आमद से पंजाब की मानसिकता बदली, पंजाब वासियों ने उन्हें अपना समझा। आम आदमी पार्टी को जिताकर खामियाजा भुगत रहे पंजाब के लोग पंजाब को बचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रहे हैं।

बरनाला के वाई.एस. फिनलैंड स्कूल में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक की। मीडिया को संबोधित करते भाजपा नेता जाखड़ ने कहा कि पंजाब की राते हीं नहीं दिन भी कयामत की धार के नीचे गुजर रहे हैं। प्रदेश के हालात बद से बदतर हो चुके हैं, आम आदमी के साथ साथ पुलिस जवान, सरपंचों के कत्ल सरेआम हो रहे हैं। डर के मारे पुलिस को अपने थानों की दीवारें 5-5 फीट ऊंची करनी पड़ी है।

बरनाला के वाई.एस. फिनलैंड स्कूल में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक की। मीडिया को संबोधित करते भाजपा नेता जाखड़ ने कहा कि पंजाब की राते हीं नहीं दिन भी कयामत की धार के नीचे गुजर रहे हैं। प्रदेश के हालात बद से बदतर हो चुके हैं, आम आदमी के साथ साथ पुलिस जवान, सरपंचों के कत्ल सरेआम हो रहे हैं। डर के मारे पुलिस को अपने थानों की दीवारें 5-5 फीट ऊंची करनी पड़ी है।

पंजाब को सहम के माहौल से बाहर निकालने को लेकर लोगों की नजर भारतीय जनता पार्टी की ओर है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता भी वही है, पुलिस भी और प्रशासन भी वही है। लेकिन आम आदमी पार्टी की नालायकी के कारण का पंजाब का पतन हो गया है। इस पार्टी की विचारधारा पंजाब को लूटने की है। प्रदेश में लैंड माफिया कोई दूसरा नहीं, बल्कि सरकार खुद लैंड माफिया है।

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा को सार्वजनिक करते कहा कि मोदी जी पंजाब वासियों को आश्वासन दिया है कि उनकी नजर पंजाब की ओर है, इस प्रदेश की हर समस्या का समाधान करने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। जाखड़ ने विरोधियों की ओर से भाजपा की अमेरिका से ट्रेड डील होने के लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते कहा कि पंजाब के किसी भी शहर की फ्रूट और ड्राई-फ्रूट मार्केट में जाकर देखो आपको पता चल जाएगा कि पंजाब और भारत का अपना उत्पादित फ्रूट और ड्राई-फ्रूट बाजार में कितने करोड़ों का आ रहा है और पड़ोसी राज्यों एवं विदेशों का कितना। उन्होंने वादा किया कि भाजपा पंजाब की किसानी को नुकसान किसी कीमत पर नहीं होने देगी।

कांग्रेस को आड़े हाथ लेते जाखड़ ने कहा कि राहुल गांधी बरनाला में वर्करों और नेताओं का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे, उनकी जो बैठक बंद कमरा होनी चाहिए थी कांग्रेस की लड़ाई उन्होंने जगजाहिर कर दी। राहुल का मंच से कहना कि तुम सुधर जाए वर्ना मैं और खड़गे जी मिलकर तुम्हें ठीक कर देंगे। राहुल की इस शैली से पंजाब के कांग्रेसी खुद हताश हो गए हैं।

गौरतलब हो कि अपने आंगन में भाजपा नेता सुनील जाखड़ के पहुंचने पर उनका बरनाला के वाई.एस. फिनलैंड स्कूल की प्रबंध समिति निदेशक वरुण भारती और प्रिंसिपल बिम्मी पुरी ने अभिनंदन किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
डेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनाया शाइनिंग स्टार्स स्कूल में वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व महिला दिवस समारोह का आयोजन भारत-पाक सरहद पर मनाया होली उत्सव, बीएसएफ जवानों पर पुष्प वर्षा कर मुंह मीठा कराया केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधी डेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मान फाजिल्का के अध्यापक भीम सेन शर्मा को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता ने प्रेस क्लब के सदस्यों से की विशेष बैठक आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या