ENGLISH HINDI Saturday, March 07, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
खेल

महिला दिवस पर सम्मानित होंगी यूटीसीए की खिलाड़ी अदिति श्योराण

March 07, 2026 07:01 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा में देंगे स्टेट अवार्ड

 फेस2न्यूज/चंडीगढ़ :

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा सरकार की ओर से चंडीगढ़ की महिला खिलाड़ी अदिति श्योराण को सम्मानित करेंगे। 16 वर्षीय अदिति को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री आठ मार्च को सिरसा स्थित चौधरी देवी लाल यूनविर्सिटी में आयोजित समारोह में प्रशंसा पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

अदिति क्रिकेट में स्टेट, नेशनल और बीसीसीआइ स्तर की प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा वह बेसबाल और साफ्टबाल में भी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। खेल प्रतिभा के दम पर वह अब तक करीब 10 पदक जीत चुकी हैं।

हरियाणा के सोनीपत के गांव गांव दुभेटा में पली-बढ़ी अदिति इस समय चंडीगढ़ के कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं और पिछले चार वर्षों से चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। बता दें कि अदिति को चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से 15 अगस्त 2025 को प्रतिष्ठित स्टेट अवार्ड से नवाजा जा चुका है।


हरियाणा के सोनीपत के गांव गांव दुभेटा में पली-बढ़ी अदिति इस समय चंडीगढ़ के कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं और पिछले चार वर्षों से चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। बता दें कि अदिति को चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से 15 अगस्त 2025 को प्रतिष्ठित स्टेट अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें यह सम्मान दिया। इसी साल 26 जनवरी को पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से भी अदिति श्योराण को खेल प्रतिभा अवार्ड से कुलपति प्रो. रेणू विग की ओर से सम्मानित किया गया जा चुका है। मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी अदिति श्योराण को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर तरह की मदद करेगी।

कार्मल कान्वेंट स्कूल के वार्षिक खेल समारोह में चंडीगढ़ की खेल सचिव प्रेरणा पुरी ने भी अदिति को सम्मानित किया। जनवरी 2026 में पंचकूला में जाट सभा की ओर से भी अदिति श्योराण को ट्राफी और कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया गया था।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण की ट्रॉफी का अनावरण सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउन सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से 6 रन के मामूली अंतर से हारी जे.आर. क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने चौथे आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट, 2026 का खिताब जीता प्रोफेशनल क्रिकेट अकादमी और जे.आर.क्रिकेट अकादमी की टीमें फाइनल में चण्डीगढ़ खो-खो टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया कोच बहनों की मेहनत रंग लाई, खिलाड़ियों ने जीते कई मेडल एम.एम.क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने चौथे उत्तर क्षेत्र आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का अपना लीग मैच जीत लिया गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन का 70वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट अत्यंत उत्साह, ऊर्जा के साथ हुई आरंभ लाला अमरनाथ अग्रवाल (नॉर्थ इंडिया के पूर्व सोशल वर्कर) मेमोरियल अंडर-15 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का 6वां एडिशन 1 मार्च से