ENGLISH HINDI Tuesday, March 03, 2026
Follow us on
 
चंडीगढ़

मैं तुम संग होली खेलूँगी...

March 03, 2026 07:37 PM

वृन्दावन से पधारे दाऊ भैया ने किया ब्रज रस होली संकीर्तन

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़

सेक्टर 29 के ओसीएफ़ जूनियर क्लब द्वारा ब्रज रस होली नामक भजन संध्या और होली उत्सव मनाया गया। वृन्दावन से दाऊ भैया अपनी टीम के साथ संकीर्तन करने पहुंचे। शुरुआत गुरु वंदना से करके सामूहिक महा मंत्र— हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे-हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” का संकीर्तन किया गया।

इसके बाद भजन संध्या में तीन लोकन से न्यारी राधा रानी हमारी”, “सुनो जी राधा रानी हमारी भी कहानी” और “तेरे बगैर सांवरिया जिया नहीं जाए” से लेकर ब्रज की पारंपरिक होली गीतों—“आज ब्रज में होली रे रसिया”, “मैं तुम संग होली खेलूँगी” और “कर के इशारे बुलाए गए रे बरसाने की छोरी” गाया, और गुलाल अर्पित कर आनंदोत्सव मनाया।

इस कार्यक्रम में राधा रानी एवं श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप का वर्णन करते हुए ब्रज धाम वृन्दावन की परंपरा और संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। संकीर्तन में संगीत संयोजन में तबला, ढोलक और कीबोर्ड की मधुर संगत ने भजनों को गाकर सामूहिक आरती की गई, और भोग प्रसाद बांटा गया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
महापौर ने नशा मुक्ति अभियान के तहत लाहौल-स्पीति के लिए रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया इन्साफ को दर दर भटक रहा राजकुमार जांगड़ा का परिवार, गिरफ्तारी पर उठे सवाल वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजन सेक्टर-50 जीसीसीबीए के एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए 107 यूनिट रक्त एकत्र किया रोज़ फेस्टिवल में 10 रुपये के नए नोटों के लिए मारामारी, लगी लंबी कतारें हिमाचल महासभा ने धनास में स्वच्छता अभियान चलाया ऊर्जा और उत्कृष्टता के दो दिन: 16वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट सफलतापूर्वक संपन्न “एक वोट की शक्ति को समझना: भारतीय संसद एवं इंडिया गेट का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण” व्यापारी नेता अजय गुप्ता सर्वसम्मति से चुने गए चण्डीगढ़ बिज़नेस काउंसिल के अध्यक्ष राष्ट्रीय करणी सेना संघ का विस्तार : विजय सिंह राणा चण्डीगढ़ इकाई के अध्यक्ष नियुक्त