नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं : सौरभ जोशी
फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :
फिल्म अभिनेत्री एवं प्रसिद्ध ट्रैवल ब्लॉगर आर्या वोरा के नेतृत्व में सुखना झील से देश के विभिन्न कोनों से एकत्रित ट्रैवलर्स की गाड़ियों की रैली ‘नशा मुक्ति अभियान’ के तहत लाहौल-स्पीति के लिए रवाना हुई। इस रैली को मेयर सौरभ जोशी तथा प्रसिद्ध समाजसेवी रमेश गोयल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर करॉफड के महासचिव डॉ. अनीश गर्ग तथा ट्रैफिक इंस्पेक्टर रोहतास कुमार, केबीडी कंपनी के सीईओ एवं इस रैली के आयोजक अनिल सिंघल इस अवसर पर मौजूद रहे
मेयर ने इस मौके पर कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता के ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
रैली का उद्देश्य यात्रा के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश देना है। उपस्थित वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की पहल युवाओं में नई ऊर्जा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करेगी।
रैली में शामिल ट्रैवलर्स ने भी संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नशा मुक्ति का संदेश फैलाएंगे और समाज को एक बेहतर दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।