ENGLISH HINDI Sunday, February 22, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
रोज़ फेस्टिवल में 10 रुपये के नए नोटों के लिए मारामारी, लगी लंबी कतारेंहिमाचल महासभा ने धनास में स्वच्छता अभियान चलायासेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से 6 रन के मामूली अंतर से हारीराज्यपाल ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कीक्या असम विधानसभा चुनाव पर जुबिन गर्ग का मुद्दा छाया रहेगा?राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में की शिरकतफाजिल्का के अध्यापक भीम सेन शर्मा को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारऊर्जा और उत्कृष्टता के दो दिन: 16वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट सफलतापूर्वक संपन्न
चंडीगढ़

रोज़ फेस्टिवल में 10 रुपये के नए नोटों के लिए मारामारी, लगी लंबी कतारें

February 22, 2026 09:29 PM

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़  

रोज़ फेस्टिवल में इस बार 10 रुपये के नोटों की भी जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। स्टेट बैंक आफ इंडिया द्वारा लगाए गए स्टॉल पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां 500 रुपये के बदले 10-10 रुपये के 50 नए नोट दिए जा रहे हैं। बैंक की ओर से यह सुविधा आधार कार्ड दिखाने पर उपलब्ध कराई जा रही है। एक व्यक्ति को अधिकतम 500 रुपये तक के छोटे नोट दिए जा रहे हैं।

शादी-ब्याह के सीजन में छोटे नोटों की भारी किल्लत है, इसलिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंच रहे हैं। मोहाली, खरड़ और पंचकूला से भी बड़ी संख्या में लोग 10 रुपये के नए नोट लेने के लिए रोज फेस्टिवल पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि नोटों को लेकर कई जगहों पर बहस और धक्का-मुक्की भी हो रही है। फरवरी महीने में शादियों की भरमार के चलते छोटे नोटों की मांग काफी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि बाजार और बैंकों में 10 रुपये के नोट आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे, ऐसे में रोज फेस्टिवल के स्टॉल उनके लिए राहत साबित हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चण्डीगढ़ स्थित क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय ने रोज़ फेस्टिवल में एक बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू किया हुआ है, जो 23 फरवरी तक चलेगा। इस शिविर में सभी लोग अपने पुराने नोट और सिक्के बदल सकते हैं। इसके साथ ही, यहाँ लोगों को बैंकिंग से जोड़ने और ऑनलाइन फ्रॉड (धोखाधड़ी) से बचने के बारे में भी सिखाया जा रहा है। इसका शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों तक सीधे बैंकिंग सेवाएं और सही जानकारी पहुंचाना है।

इस कैंप का उद्घाटन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) चंडीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक विवेक श्रीवास्तव ने किया था। इस मौके पर एसबीआई के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें विमल किशोर (जनरल मैनेजर), परवीन कुमार (डिप्टी जनरल मैनेजर) और सुभाषिनी राय (क्षेत्रीय प्रबंधक) शामिल रहे।

रोज़ फेस्टिवल में अधिक भीड़ होने के कारण यहाँ शिविर लगने से अधिकतर लोग इसका फायदा उठा पा रहे हैं। पहले ही दिन कैंप में भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पता चलता है कि लोगों को ऐसी बैंकिंग सेवाओं तथा सुविधाओं की बहुत आवश्यकता है।

सिर्फ पहले दिन ही 500 से अधिक लोगों ने बैंक की नोट और सिक्के बदलने की सुविधा का फायदा उठाया। इसके अलावा, शिविर में बैंकिंग सुरक्षा, वित्तीय समावेशन तथा डिजिटल करेंसी पर भी लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को नए तरह के ऑनलाइन फ्रॉड (ठगी) से बचने की जानकारी दी गई, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। लोगों ने जाना कि वे इंटरनेट पर होने वाली ठगी से अपनी मेहनत की कमाई को कैसे बचा सकते हैं।

यह शिविर दिखाता है कि बैंक सभी लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने और सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन सिखाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। उपस्थित लोगों ने बैंक के इस प्रयास की सराहना की तथा और बैंको को भी इस मुहिम में शामिल होने का आग्रह किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
हिमाचल महासभा ने धनास में स्वच्छता अभियान चलाया ऊर्जा और उत्कृष्टता के दो दिन: 16वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट सफलतापूर्वक संपन्न “एक वोट की शक्ति को समझना: भारतीय संसद एवं इंडिया गेट का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण” व्यापारी नेता अजय गुप्ता सर्वसम्मति से चुने गए चण्डीगढ़ बिज़नेस काउंसिल के अध्यक्ष राष्ट्रीय करणी सेना संघ का विस्तार : विजय सिंह राणा चण्डीगढ़ इकाई के अध्यक्ष नियुक्त अनशन बाबा का प्रोटेस्ट दूसरे दिन भी जारी, लोगों का भारी सपोर्ट मिला पुलवामा शहीदों को 13वीं वाहिनी सीआरपीएफ का नमन ओम महादेव कावड़ सेवा दल ने 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ने किया “कैओस फॉर अ कॉज़” का आयोजन धर्म सम्मेलन में वक्ताओं ने सनातन मूल्यों, राष्ट्र और इतिहास पर रखे विचार