ENGLISH HINDI Sunday, February 22, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
क्या असम विधानसभा चुनाव पर जुबिन गर्ग का मुद्दा छाया रहेगा?राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में की शिरकतफाजिल्का के अध्यापक भीम सेन शर्मा को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारऊर्जा और उत्कृष्टता के दो दिन: 16वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट सफलतापूर्वक संपन्नहिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौतेः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू “एक वोट की शक्ति को समझना: भारतीय संसद एवं इंडिया गेट का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण”जे.आर. क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने चौथे आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट, 2026 का खिताब जीताएसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता ने प्रेस क्लब के सदस्यों से की विशेष बैठक
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत

February 22, 2026 02:35 PM

फेस2न्यूज/शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं।

यह सांस्कृतिक संध्या आदिदेव महादेव को समर्पित रही और पूरा वातावरण भक्ति एवं उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम के आकर्षण का मुख्य केंद्र प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी रहे। इनकी भक्तिमय शिव स्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके लोकप्रिय भजनों और भक्तिमय गीतों ने लोगों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयोजित किए जाने वाले उत्सव हमारी सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करते हैं और एकता, भक्ति तथा सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।
इससे पूर्व, जिला प्रशासन द्वारा राज्यपाल और लेडी गवर्नर को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौतेः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 28 फरवरी से पूर्व ई-केवाईसी सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी हिमाचल में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी कांगड़ा में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का होगा निर्माण स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंधः मुख्यमंत्री 28 अप्रैल से 6 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी विभागीय परीक्षाएं पांगी में मशालें जलाकर भगाए राक्षस, माइनस तापमान में शुरू हुआ ऐतिहासिक खौउल उत्सव! लोक भवन में उत्तर प्रदेश एवं पूर्वोत्तर राज्यों के स्थापना दिवस समारोह आयोजित हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र को नई दिशा देगा: मुख्यमंत्री हिमाचल औषधियों गुणों से युक्त भांग के लिए जाना जाएगा, मुख्यमंत्री की ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल से बढ़ेगी किसानों की आमदनी