ENGLISH HINDI Monday, April 06, 2026
Follow us on
 
पंजाब

पंजाब की तीन अदालतों में आरडीएक्स बम की धमकी।

April 06, 2026 07:35 PM

जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय  मोहाली द्वारा जारी निर्देश पर साढ़े तीन बजे सायं तक काम काज किया ठप्प।

अखिलेश बंसल/करन अवतार/ बरनाला।

पंजाब की तीन अदालत में आरडीएक्स बम की धमकी मिलने के बाद सोमवार को अचानक अदालतों के कार्यालय खाली करवाए गए। सभी जज, स्टाफ, पुलिस, वकीलों और पेशी भुगतने पहुंचे लोगों को अदालतों की इमारतों से बाहर कर दिया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंची। विस्फोटक सामग्री का पता लगाने वाली और बम को खत्म करने वाले माहिर दस्ते भी पहुंचे। गौरतलब हो कि धमकी पत्र में किसी अदालत का नाम शामिल नहीं किया गया।

इस आदेश के बाद हुई करवाई:

जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कार्यालय एस.ए.एस. नगर मोहाली द्वारा जारी किए निर्देश में कहा गया कि 06.04.2026 को एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि पंजाब की तीन अदालतों में आरडीएक्स आधारित एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) लगाया गया है और परिसरों में विस्फोट का खतरा है।

उपरोक्त खतरे को देखते हुए, एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई, जिसमें श्री सौरभ जिंदल, एसपी (डी), एस.ए.एस. नगर, ने पत्र संख्या 638.स्पेशल जनरल/सुरक्षा दिनांक 13.10.2008 के संदर्भ में भाग लिया, जिसे पत्र संख्या 226/स्पेशल जनरल/सुरक्षा (10-जी) दिनांक 16.02.2026 द्वारा पुनः प्रसारित किया गया था।

उक्त ई-मेल के आलोक में, श्री सौरभ जिंदल, एसपी (डी), एस.ए.एस. नगर द्वारा यह सुझाव दिया गया है कि एसएएस नगर, न्यायालय परिसर में तत्काल तलाशी अभियान चलाया जाए और साथ ही पूरे न्यायालय परिसर की तलाशी और सुरक्षा सुनिश्चित होने तक न्यायालय को तुरंत खाली कराया जाए। तदनुसार, यह आदेश भी दिया गया कि 06.04.2026 को दोपहर 3.00 बजे तक किसी भी व्यक्ति को न्यायालय परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाए।

सूचना मिलते ही अदालत से बाहर निकले सभी:

जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कार्यालय एस.ए.एस. नगर मोहाली द्वारा सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिन अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए उनमें रजिस्ट्रार जनरल, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़, एस.ए.एस. नगर सत्र मंडल में तैनात सभी न्यायिक अधिकारी, सचिव, जिला विधि सेवा प्राधिकरण, एस.ए.एस. नगर, वकीलों के पैनल विधि सहायता बचाव पक्ष के वकील, विधि सहायता प्राप्त वकील और कर्मचारी, उपायुक्त, एस.ए.एस. नगर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.ए.एस. नगर, एस.ए.एस. नगर, खरड और डेरा बस्सी के अतिरिक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्षों से अनुरोध किया गया कि वे सभी अधिवक्ताओं, क्लर्कों और मुवक्किलों को सूचित करें।

पंजाब की तीन अदालतों में बम की धमकी मिलने के बाद बरनाला में भी एतिहात के तौर पर पूरे अदालत कार्यालयों और परिसर को खाली करवा दिया गया। शाम 3:30 बजे के बाद अदालतें खुली। जज साहिबान और स्टाफ अपनी सीटों पर पहुंचे। तारीखों पर आए लोग कैदी और पुलिस सभी समेत लोग अपने केसों की अगली तारीख से लेकर वापस लौटे।

इन्होंने की पुष्टि:

डीएसपी बरनाला सतबीर सिंह बैंस और सीनियर एडवोकेट धीरज कुमार ने मीडिया से बात करते कहा कि मोहाली कोर्ट को एक ईमेल मिला, जिसमें कहा गया था कि पंजाब की तीन कोर्ट में बम धमाके होंगे। सूचना मिलते ही ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट स्टाफ और सभी कर्मचारियों को कार्यालयों से बाहर निकाल दिया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय एस.ए.एस. नगर मोहाली द्वारा जारी निर्देश पर साढ़े तीन बजे सायं तक काम काज ठप्प करवाया गया। उसके बाद पुलिस बम एक्सपर्ट से कोर्ट के सभी कमरों की जांच करवाई गई। लेकिन कहीं कुछ भी सामने नजर नहीं आया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
मानव कल्याण सभा फाजिल्का ने घोषित की नई कार्यकारिणी लौंगोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित किया रक्तदान शिविर, 101 यूनिट एकत्रित वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को बड़ा झटका, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें खारिज बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में 100 करोड़ का घोटाला! बैलेंसिंग प्रोग्रेस एंड एथिक्स : एआई इन एजुकेशन एंड मेन्टल हेल्थ सपोर्ट विषय पर सेमिनार आयोजित हरियाली की ओर कदम: छात्रों ने सीड बॉल्स बनाकर सीखा गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था श्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार आज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़ डेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस