ENGLISH HINDI Sunday, March 22, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
प्री-प्राइमरी वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-16 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 20 अप्रैल से बैलेंसिंग प्रोग्रेस एंड एथिक्स : एआई इन एजुकेशन एंड मेन्टल हेल्थ सपोर्ट विषय पर सेमिनार आयोजितहरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम , देश में पहली अनूठी पहल चिकित्सा लापरवाही में आईवी अस्पताल दोषी, मृतक 19 वर्षीय छात्रा गुरप्रीत कौर के परिवार को 45 लाख का मुआवजा देने के आदेशचिकित्सा लापरवाही में आईवी अस्पताल दोषी, मृतक 19 वर्षीय छात्रा गुरप्रीत कौर के परिवार को 45 लाख का मुआवजा देने के आदेश"गलगोटिया इन्वेंशन" यानी भारत की उपलब्धिवनवासी कल्याण आश्रम, चण्डीगढ़ महानगर के महिला आयाम का विस्तार
पंजाब

बैलेंसिंग प्रोग्रेस एंड एथिक्स : एआई इन एजुकेशन एंड मेन्टल हेल्थ सपोर्ट विषय पर सेमिनार आयोजित

March 22, 2026 07:01 PM

प्रो. ओ. पी. कटारे ने शोध एवं शैक्षणिक प्रक्रियाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला

  मोहाली : शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च, फेज-6, मोहाली द्वारा बैलेंसिंग प्रोग्रेस एंड एथिक्स : एआई इन एजुकेशन एंड मेन्टल हेल्थ सपोर्ट विषय पर आईसीएसएसआर प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. उपासना जोशी, मानद निदेशक, आईसीएसएसआर कॉम्प्लेक्स, पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ़; मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. ओपी कटारे, मानद प्रोफेसर एवं कंसल्टेंट, सीआईआईपीपी, पंजाब विश्वविद्यालय; तथा तकनीकी सत्रों के संसाधन व्यक्तियों के रूप में डॉ. जसवीर चहल, प्रो. चंदर कांत एवं डॉ. जागृति सैनी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त डॉ. सतपाल कौर ग्रेवाल (संस्थापक प्राचार्य), डॉ. गुरकिरणजीत नलवा (प्राचार्य, शिवालिक पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़), डॉ. अनुपकिरण कौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। सेमीनार में अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया।

इस बारे में शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली की प्रिंसिपल डॉ. ज्योति सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी अतिथियों को एक एक पौधे भेंट कर उनका औपचारिक रूप से स्वागत किया। इसके बाद संगोष्ठी संयोजक डॉ. गुनवंत कौर ने विषय की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो. ओ. पी. कटारे ने अपने संबोधन में शोध एवं शैक्षणिक प्रक्रियाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और संगोष्ठी की कार्यवाही से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया।

इसी क्रम में डॉ. जसवीर चहल द्वारा “एआई , सोशल मिडिया एंड मेन्टल हेल्थ ” विषय पर प्रथम तकनीकी सत्र प्रस्तुत किया गया। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार पर बल दिया।
वहीं द्वितीय तकनीकी सत्र डॉ. जागृति सैनी ने एआई फॉर रिसर्च एंड एकेडमिक राइटिंग विषय पर व्याख्यान दिया। जिसमें

उन्होंने शोध कार्यों में एआई के उपयोग और नैतिक मानकों के महत्व को स्पष्ट किया। इसी तरह तृतीय तकनीकी सत्र प्रो. चंदर कांत ने इक्पेक्ट ऑफ़ एआई ऑन ह्यूमन लरनिंग, ह्यूमन वैल्यू एंड बिहावेयरल चेंज विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में हाइब्रिड मोड में शोध पत्र प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं, जिसमें एक प्रतिभागी विदेश से भी सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम का समापन डॉ. गुनवंत कौर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
हरियाली की ओर कदम: छात्रों ने सीड बॉल्स बनाकर सीखा गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था श्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार आज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़ डेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनाया शाइनिंग स्टार्स स्कूल में वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व महिला दिवस समारोह का आयोजन भारत-पाक सरहद पर मनाया होली उत्सव, बीएसएफ जवानों पर पुष्प वर्षा कर मुंह मीठा कराया केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधी डेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार