ENGLISH HINDI Thursday, March 19, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
चंडीगढ़

वनवासी कल्याण आश्रम, चण्डीगढ़ महानगर के महिला आयाम का विस्तार

March 19, 2026 06:38 PM

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब-चंडीगढ़ महानगर व विभाग के महिला आयाम का विस्तार संबंधी बैठक प्रांत के उपाध्यक्ष जगदीश मनचंदा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में विभाग की महिला प्रमुख श्रीमती सरगुन अरोड़ा, प्रांत के अधिकारी अनिल शर्मा, आनंद रोहिल्ला, ओ पी डाबला व महानगर के अध्यक्ष संदीप कांसल, पालक गिरधारी लाल, सौरभ कुमार, विवेक कपूत उपस्थित रहे।

जगदीश मनचंदा ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरगुन अरोड़ा ने वनवासी कल्याण आश्रम के परिवार को आगे बढ़ाया है, उसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सरगुन के नेतृत्व में महिलाएं वनवासी आश्रम में बढ़-चढ़ कर कार्य कर रही हैं । हाल ही में हिमाचल के ज़िला सोलन में वनवासी छात्रावास का दौरा किया जहाँ उन्होंने बच्चों में अपने अनुभव साँझा किए । इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष में महानगर में योग, पर्यावरण, राखी, वार्षिक उत्सव कार्यकर्मों के साथ वनवासी क्षेत्र के लिए भी योगदान दिया।

इस अवसर पर सरगुन अरोड़ा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि महानगर में 32 महिलाएँ हमारे साथ जुड़ी हैं, वह सभी सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा व खेलों में अपना योगदान दे चुकी हैं। सभी बहुत कर्मठ हैं। इस अवसर पर ओपी डाबला ने आश्रम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

घोषणा के अनुसार टीम : महिला आयाम रुचि कपूर को महानगर प्रमुख, श्रीमती यश कीर्ति शर्मा को सह प्रमुख, महानगर सदस्य मंजु मिड्डा, पूर्णिमा चोपड़ा, रितिका गोयल, विभाग महिला सह-प्रमुख डॉली सिंह को, मोहाली में मधुरिमा को प्रमुख, दीपा अरोड़ा को सह प्रमुख व वंदना व सदस्य तथा महानगर के अलग-अलग नगर प्रमुख एडवोकेट मीनाक्षी सिंह, सुनीता मिन्हास, विशन सचदेवी, अनिता बावा, रूपाली, अरुणा शर्मा, कविता गर्ग, वीणा देव होंगी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
चण्डीगढ़ में पैडयात्रा के जरिए मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान आयोजित चैत्र नवरात्रि का महत्व नेहा जॉली कक्कड़ ने सभी युवा वकीलों के लिये पहले तीन वर्षों तक 15 हज़ार रुपए का स्टाईपैंड भत्ता दिलाने का वादा किया स्वीडन के प्रतिनिधिमंडल ने जानी आयुर्वेद उपचार पद्धति अगर देश का युवा फिट रहेगा तो देश भी हिट रहेगा : निशांत कुमार यादव शहर भ्रमण पर निकले साईं : भक्तों ने बिछाए पलक पांवड़े हरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगे शहर भ्रमण पर निकलेंगे साईं : श्री साईं पालकी शोभा यात्रा 15 मार्च को प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांग महिला दिवस पर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध, मोदी सरकार पर साधा निशाना. सिलेंडर पर केक रखकर काटा