ENGLISH HINDI Sunday, March 15, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
अगर देश का युवा फिट रहेगा तो देश भी हिट रहेगा : निशांत कुमार यादवशहर भ्रमण पर निकले साईं : भक्तों ने बिछाए पलक पांवड़ेन्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांतसमाजसेवी प्रदीप गोयल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानितहरियाली की ओर कदम: छात्रों ने सीड बॉल्स बनाकर सीखागैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभहरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगे
चंडीगढ़

अगर देश का युवा फिट रहेगा तो देश भी हिट रहेगा : निशांत कुमार यादव

March 15, 2026 08:02 PM

श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में हज़ार से अधिक लोग जुटे, प्रतिभागियों को सहभागिता किट व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए

 फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

श्री सत्य साई सेवा ऑर्गेनाइजेशन्स, चण्डीगढ़–हरियाणा द्वारा भगवान श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री सत्य साई रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली का आज आयोजन किया गया, जिसमें उपयुक्त निशांत कुमार यादव और क्षेत्र के अग्रणी समाजसेवी एवं श्री सत्य साईं बाबा के अनन्य भक्त संजय टंडन ने भी भाग लिया।

श्री सत्य साईं वृद्धाश्रम एवं सेवा केंद्र, सेक्टर 30 की प्रवक्ता डॉ. सोनल चुघ ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 2 हज़ार से भी अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था। यह कार्यक्रम संस्था के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों डॉ. आर.बी. खरब, महेश धीर, अजय शर्मा और आनंद यादव के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन किट व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर देश का युवा फिट रहेगा तो देश भी हिट रहेगा।

इस अवसर पर भगवान श्री सत्य साईं बाबा के श्रद्धालु एवं प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता संजय टंडन भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

हरियाणा एवं चंडीगढ़ श्री सत्य साईं सेवा संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आर.बी. खरब ने बताया कि संगठन देशभर में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच एकता, शांति, प्रेम और सेवा का संदेश पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा का दिव्य संदेश “लव ऑल, सर्व ऑल” और “हेल्प एवर, हर्ट नेवर” समाज को सही दिशा देने वाला है और इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया गया।

हरियाणा एवं चंडीगढ़ श्री सत्य साईं सेवा संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आर.बी. खरब ने बताया कि संगठन देशभर में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच एकता, शांति, प्रेम और सेवा का संदेश पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा का दिव्य संदेश “लव ऑल, सर्व ऑल” और “हेल्प एवर, हर्ट नेवर” समाज को सही दिशा देने वाला है और इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने आयोजन की व्यवस्था और अनुशासन की जमकर सराहना की। बच्चों और युवाओं ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें काफी उत्साह और आनंद मिला। उनका कहना था कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए ताकि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरणा मिलती रहे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
शहर भ्रमण पर निकले साईं : भक्तों ने बिछाए पलक पांवड़े हरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगे शहर भ्रमण पर निकलेंगे साईं : श्री साईं पालकी शोभा यात्रा 15 मार्च को प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांग महिला दिवस पर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध, मोदी सरकार पर साधा निशाना. सिलेंडर पर केक रखकर काटा गौड़ीय मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वां जन्मदिन मनाया डॉ. गुरवारिस सिंह ने गुरमत संगीत के क्षेत्र में स्थापित किया अनोखा मील का पत्थर होलिका दहन पर परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की मैं तुम संग होली खेलूँगी... महापौर ने नशा मुक्ति अभियान के तहत लाहौल-स्पीति के लिए रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया