ENGLISH HINDI Wednesday, March 11, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांगदादी हृदयमोहिनी की पांचवी पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलिपहल कदमी: राजिंदर गुप्ता ने निजी सोशल मीडिया पर राज्यसभा में उठाया मुद्दाआज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़महिला दिवस पर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध, मोदी सरकार पर साधा निशाना. सिलेंडर पर केक रखकर काटाडेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनायाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जाइका से जुड़ी महिलाएं बन रही सशक्तिकरण की मिसाल
चंडीगढ़

प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांग

March 11, 2026 08:04 PM

सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल इस तरफ कार्यवाई करने के निर्देश दिए प्रशासक ने

 फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

हल्लोमाजरा क्षेत्र में नए स्कूल भवन के निर्माण की मांग को लेकर आज सोशल वर्कर अरविंद सिंह पूर्व सरपंच तेजिंदर सिंह, पंच दीदार सिंह और लंबरदार कप्तान सिंह के साथ चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक को बताया कि हल्लोमाजरा के सरकारी स्कूल की वर्तमान स्थिति ठीक नहीं है। स्कूल की इमारत काफी छोटी है और उसमें न तो खेल का मैदान है, न ही पढ़ाई के लिए उचित लैब की व्यवस्था है और न ही बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्ष 2022 में पूर्व प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने स्कूल का दौरा किया था। उस समय स्कूल भवन छोटा होने के कारण बच्चे टीन शेड के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत नए स्कूल भवन के निर्माण के निर्देश दिए थे और जब तक नया भवन नहीं बन जाता, तब तक नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कॉलोनी नंबर-4 के स्कूल में पढ़ने की व्यवस्था की गई थी।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक को बताया कि पिछले तीन वर्षों में स्कूल के नए भवन के निर्माण की दिशा में कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है। इस कारण आज दोबारा प्रशासन के समक्ष स्कूल निर्माण की मांग रखी गई।

प्रशासक ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी को स्कूल की स्थिति का जल्द से जल्द मौके पर जाकर निरीक्षण करने और नए स्कूल भवन का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि हल्लोमाजरा के बच्चों की पढ़ाई एक ही स्कूल परिसर में सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को नेशनल हाईवे और स्लिप रोड पार कर कॉलोनी नंबर-4 के स्कूल में जाने की परेशानी न उठानी पड़े।

प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव को भी स्कूल की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वह स्वयं या अपने अधिकारियों के माध्यम से स्कूल का दौरा कर स्थिति का आकलन करेंगी और स्कूल निर्माण के संबंध में आवश्यक जानकारी देंगी।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक से हल्लोमाजरा क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था सुधारने, ग्रीन बेल्ट विकसित करने, ओपन जिम स्थापित करने तथा एक कम्युनिटी सेंटर के निर्माण की भी मांग की।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
महिला दिवस पर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध, मोदी सरकार पर साधा निशाना. सिलेंडर पर केक रखकर काटा गौड़ीय मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वां जन्मदिन मनाया डॉ. गुरवारिस सिंह ने गुरमत संगीत के क्षेत्र में स्थापित किया अनोखा मील का पत्थर होलिका दहन पर परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की मैं तुम संग होली खेलूँगी... महापौर ने नशा मुक्ति अभियान के तहत लाहौल-स्पीति के लिए रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया इन्साफ को दर दर भटक रहा राजकुमार जांगड़ा का परिवार, गिरफ्तारी पर उठे सवाल वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजन सेक्टर-50 जीसीसीबीए के एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए 107 यूनिट रक्त एकत्र किया रोज़ फेस्टिवल में 10 रुपये के नए नोटों के लिए मारामारी, लगी लंबी कतारें