ENGLISH HINDI Wednesday, March 04, 2026
Follow us on
 
चंडीगढ़

होलिका दहन पर परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की

March 04, 2026 02:17 PM

दीपक सिंह/ चंडीगढ़

होलिका दहन की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है और इसे अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का संदेश देता है। इस शुभ अवसर पर लोग होलिका की परिक्रमा कर अपने परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।

इसी परंपरा के अंतर्गत श्रीखेड़ा शिव मंदिर सेक्टर 28 में होलिका दहन में भाग लेने पहुंचे लोगों ने होलिका दहन की अग्नि में नारियल, अनाज सहित कई सामग्री चढ़ाई और अपने परिवार, समाज व देश के लिए सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। होलिका दहन के आयोजन में पूजा अर्चना भी की गयी।

होलिका दहन के उपरांत लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। विशेष रूप से गुजिया मिठाई का प्रसाद बांटा गया। इस पावन पर्व के शुभावसर मंदिर सभा के प्रधान देशराज बंसल, जिंदल परिवार, रामरतन अग्रवाल, रोहित ग्रोवर, वनिता दीदी, बिंदु बंसल, गीता गुलाटी,अनीता गोयल, सुमन शर्मा, रेनू शर्मा, आशाअरोड़ा,सुनीता भाटिया, ज्योति मिड्ढा,सुमन गोयल, कान्ता जी, शीला गोयल, अर्चना सूद एवं महिला मंडल की सभी सदस्याएं उपस्थिति रहीं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
मैं तुम संग होली खेलूँगी... महापौर ने नशा मुक्ति अभियान के तहत लाहौल-स्पीति के लिए रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया इन्साफ को दर दर भटक रहा राजकुमार जांगड़ा का परिवार, गिरफ्तारी पर उठे सवाल वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजन सेक्टर-50 जीसीसीबीए के एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए 107 यूनिट रक्त एकत्र किया रोज़ फेस्टिवल में 10 रुपये के नए नोटों के लिए मारामारी, लगी लंबी कतारें हिमाचल महासभा ने धनास में स्वच्छता अभियान चलाया ऊर्जा और उत्कृष्टता के दो दिन: 16वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट सफलतापूर्वक संपन्न “एक वोट की शक्ति को समझना: भारतीय संसद एवं इंडिया गेट का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण” व्यापारी नेता अजय गुप्ता सर्वसम्मति से चुने गए चण्डीगढ़ बिज़नेस काउंसिल के अध्यक्ष