ENGLISH HINDI Tuesday, March 03, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
"वॉइस ऑफ यूनिटी" के जीवंत संगीत ने समां बांधापंचकूला में श्री कृष्ण कृपा परिवार ट्रस्ट का भव्य होली महोत्सव, उमड़ा आस्था का सैलाबहोली : बुराई पर अच्छाई की जीत........महापौर ने नशा मुक्ति अभियान के तहत लाहौल-स्पीति के लिए रैली को झंडी दिखाकर रवाना कियालाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण की ट्रॉफी का अनावरणनशा तस्करी के विरूद्ध हिमाचल पुलिस का व्यापक अभियान, एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाईसरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउनइन्साफ को दर दर भटक रहा राजकुमार जांगड़ा का परिवार, गिरफ्तारी पर उठे सवाल
मनोरंजन

"वॉइस ऑफ यूनिटी" के जीवंत संगीत ने समां बांधा

March 03, 2026 11:13 AM

  दीपक सिंह/ चंडीगढ़

पंजाब कला भवन सेक्टर 16 में "वॉइस ऑफ यूनिटी" की ओर से एक जीवंत संगीत का प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसकी ऑर्गेनाइजर हैं मैडम जय गोयल थीं। बहुत प्रभावशाली प्रोग्राम जिसमें म्यूजिक अरेंजर अरुण कांत ने अपना जादू बिखेरा। मैडम गुलशन सोनी जिनको चंडीगढ़ के सर्कल में मल्लिका ए तरन्नुम भी कहा जाता है, का इस आयोजन में खास योगदान था।

उन्होंने गाना गाया "सायोनारा" जो बहुत ही सुंदर तरीके से गाया गया। इवेंट में 50 गायकों के गाने थे जिसमें सोलो और ड्यूट भी थे। सभी गाने हिंदी में थे और इन हिंदी गानों के दरमियान एक पंजाबी गाना भी था जो पुरानी फिल्म भांगड़ा का है।

कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट मैडम सविता भट्टी थे। मैडम जय गोयल और उनकी टीम ने परवाणू से आ कर बहुत मेहनत की। उन्होंने इतना बड़ा आयोजन किया कि सभी उनका शुक्रिया अदा कर रहे थे। श्रोताओं को यह कहते सुना गया कि ऐसे आयोजनों में हिंदी गाने तो होते ही हैं, पंजाबी फिल्मों के गाने भी होने चाहिए जैसे डॉक्टर बल और डॉक्टर बेदी ने प्रस्तुत किये।

मोहम्मद रफ़ी और शमशाद बेगम द्वारा गाये स्टेज पर इस गाने को बहुत ही मस्ती से डॉक्टर मंजीत सिंह बल और मैडम आरती बेदी ने गाया जिससे पूरा हाल ही झूमने लगा। तालियां बज रही थी सीटियां भी बज रही थीं और बहुत ही मस्ती से यह गाना गाया गया। शायद हिंदी गानों के दरमियान एक भांगड़े वाला पंजाबी गीत होने की वजह से सारा हाल ही गूंज उठा.

कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट मैडम सविता भट्टी थे। मैडम जय गोयल और उनकी टीम ने परवाणू से आ कर बहुत मेहनत की। उन्होंने इतना बड़ा आयोजन किया कि सभी उनका शुक्रिया अदा कर रहे थे। श्रोताओं को यह कहते सुना गया कि ऐसे आयोजनों में हिंदी गाने तो होते ही हैं, पंजाबी फिल्मों के गाने भी होने चाहिए जैसे डॉक्टर बल और डॉक्टर बेदी ने प्रस्तुत किये।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और मनोरंजन ख़बरें