ENGLISH HINDI Saturday, March 28, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारियाहरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर नेचण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा नेउपलब्धि : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी वर्ल्ड वैष्णव एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्तहर्षोल्लास पूर्वक मनाया श्री राम नवमी उत्सवबाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में 100 करोड़ का घोटाला! डिवाइन कराओके क्लब द्वारा संगीत ही जिन्दगी है-3 का आयोजन 29 को
मनोरंजन

यादगार संगीतमय शाम का आयोजन

December 20, 2025 12:13 PM

  दीपक सिंह /चंडीगढ़

"फूल खिले हैं गुलशन गुलशन" के तहत मैडम गुलशन सोनी ने होटल सोलिटेयर मनीमाजरा, चंडीगढ़ में एक यादगार संगीतमय शाम का आयोजन किया, जिसमें भारतीय फिल्म उद्योग के महान दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि दी गई। धर्मेंद्र की फिल्मों के गीत सुनाकर उन्हें याद किया। हरेक व्यक्ति ने अपनी अदा से उनके प्रति अपना प्यार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मोना शर्मा और राज कुमार बातीश (के आजा तेरी याद आयी), रमेश अनेजा (पल पल दिल के पास), न्यायाधीश संजय सचदेवा (लेना होगा जन्म हमें कई कई बार), किशोर शर्मा ने (मैं कहीं कवि न बन जाऊं), राम आनंद व निखत अली (प्यार का बंधन टूटे न) अन्य प्रतिभाशाली कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

पंजाबी फिल्म अभिनेत्री सत्वंत कौर ने विशेष अतिथियों न्यायाधीश संजय सचदेवा, क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा, डॉ मंजीत बल और संगीत निर्देशक सुभाष कटारिया के साथ इस अवसर पर शिरकत की। पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ने कहा धर्मेंदर पंजाबी हैं लेकिन दुनियां के महान एक्टर हैं, इन लोगों को यहां गाते देख अच्छा लगा कि अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने के बाद न केवल अपना शौंक पुरा कर रहें है बल्कि जिंदगी का भरपूर आनंद ले रहें हैँ, डिप्रेशन कभी इनके पास फटक भी नहीं सकता।

वहीं ग्लोबल क्रिएशन्स के डॉ मंजीत बल ने मुक्त कंठ से बेहद ऑर्गनिज़ड प्रोग्राम की तारीफ की, एक्टर, सिंगर व क्विज मास्टर किशोर शर्मा विशेष अतिथि मतलब चीफ गेस्ट ने कहा कि इस तरह के प्रोग्राम उन्हें ऊर्जावान रखते हैँ। वो बार बार लगातार ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा होना चाहेंगे।

कार्यक्रम आर्गेनाइर स्टेज होस्ट व सिंगर गुलशन सोनी ने बताया कि लगभग 45 गीत प्रस्तुत किये गए, जिसमे तकरीबन 60 के आसपास सिंगर थे, मैडम ने सभी का तहे-दिल से शुक्रिया अदा किया। शाम को श्रोताओं ने जीवंत प्रस्तुतियों का आनंद लिया, जो धर्मेंद्र जी के भारतीय सिनेमा में योगदान को श्रद्धांजलि देने का एक शानदार तरीका था।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें