ENGLISH HINDI Friday, March 20, 2026
Follow us on
 
चंडीगढ़

मेयर सौरभ जोशी ने किया 19 वर्षीय प्राची की पलेठी पुस्तक ईस्ट डायरेक्शन का विमोचन

Dharam Loona | February 01, 2026 09:06 PM
Dharam Loona

फेस2न्यूज/ चंडीगढ़

चंडीगढ़ के युवा मेयर सौरभ जोशी ने रविवार को चिटकारा यूनिवर्सिटी की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा 19 वर्षीय प्राची शर्मा की पहली पुस्तक का विमोचन सैक्टर 43 के होटल पार्क ग्रैंड में एक विशेष समारोह के दौरान किया। इस मौके पर सौरभ जोशी ने प्राची और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए, लेखिका के प्रथम प्रयास को सराहा।

 उन्होंने कहा कि प्राची ने जिस टॉपिक मेंटल हैल्थ को चुना, वह सराहनीय है और उम्मीद करता हूं कि भविष्य में भी वह अपनी लेखन कला को जारी रखेंगी। सौरभ जोशी ने कहा क कि वह भी एक जमाना था जब परिवारों में संवाद होता था, परंतु अब तो परिवार एक छत के नीचे बैठे भी हों तो सभी के साथ में मोबाइल होता है और संवाद खत्म हो गया है।

क्या कहा लेखिका प्राची शर्मा ने

इस अवसर पर प्राची ने बताया कि उसने मेंटल हैल्थ विषय को इसलिए चुना क्योंकि जब एक दुर्घटना में उसका आपरेशन हुआ तो उस दौरान जो उसके विचार थे, को उसने अपने शब्दों में पिरोया और इसेे एक किताब का रूप दिया। एक सवाल के जवाब में उसने बताया कि उसकी नई किताब इसी साल मार्च में आएगी और वह अपना करिअर भी लेखन में ही देखतीं हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
वनवासी कल्याण आश्रम, चण्डीगढ़ महानगर के महिला आयाम का विस्तार चण्डीगढ़ में पैडयात्रा के जरिए मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान आयोजित चैत्र नवरात्रि का महत्व नेहा जॉली कक्कड़ ने सभी युवा वकीलों के लिये पहले तीन वर्षों तक 15 हज़ार रुपए का स्टाईपैंड भत्ता दिलाने का वादा किया स्वीडन के प्रतिनिधिमंडल ने जानी आयुर्वेद उपचार पद्धति अगर देश का युवा फिट रहेगा तो देश भी हिट रहेगा : निशांत कुमार यादव शहर भ्रमण पर निकले साईं : भक्तों ने बिछाए पलक पांवड़े हरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगे शहर भ्रमण पर निकलेंगे साईं : श्री साईं पालकी शोभा यात्रा 15 मार्च को प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांग