ENGLISH HINDI Saturday, March 28, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारियाहरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर नेचण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा नेउपलब्धि : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी वर्ल्ड वैष्णव एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्तहर्षोल्लास पूर्वक मनाया श्री राम नवमी उत्सवबाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में 100 करोड़ का घोटाला! डिवाइन कराओके क्लब द्वारा संगीत ही जिन्दगी है-3 का आयोजन 29 को
मनोरंजन

राम तेरी गंगा मैली में दर्शाये चर्चित दृश्यों को देखना नज़र और नज़रिये पर निर्भर करता है : मन्दाकिनी

December 13, 2025 08:27 PM

आजकल की अजेंडा मूवीज के बढ़ते चलन पर नाखुशी जताई  

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़

राम तेरी गंगा मैली में एक प्रतीकात्मक ढंग से गंगा के दूषित होने को समाज में फैली कुरीतियों से बेहद सादगी, प्रबुद्ध, अनूठे एवं प्रभावी तरीके से जोड़ा गया था, जोकि राजकपूर जैसे महान शोमैन के ही बूते की ही बात थी। ये कहना था राम तेरी गंगा मैली की मुख्य अभिनेत्री मन्दाकिनी का, जो वाइब्रेशंस ग्रुप द्वारा टैगोर थिएटर में 14 दिसम्बर को राजकपूर की 100वीं जयंती पर आयोजित होने जा रही संगीतमय संध्या “द लीजेंड्स” में सेलेब्रटी गेस्ट के तौर पर भाग लेने के लिए चण्डीगढ़ पधारी हैं।

राम तेरी गंगा मैली में दर्शाये गए चर्चित दृश्यों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये सब नज़र और नज़रिये पर निर्भर करता है कि कोई इसे किस प्रकार से देखता है।  

यहाँ आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि हालांकि वे काफी अरसे से फिल्म जगत से दूर हैं , परन्तु आज भी कोई अच्छा अवसर मिले तो वे वापसी कर सकती हैं। राम तेरी गंगा मैली में दर्शाये गए चर्चित दृश्यों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये सब नज़र और नज़रिये पर निर्भर करता है कि कोई इसे किस प्रकार से देखता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने आजकल की अजेंडा मूवीज़ के बढ़ते चलन पर नाखुशी जताई।

इस अवसर पर वाइब्रेशंस ग्रुप के संचालक नरेश जैकब, संगीतकार पंडित वेवल शर्मा, सर्वप्रिय निर्मोही, हरिंदर सेठी व हिमेन्द्र कौशिक भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि वाइब्रेशंस ग्रुप द्वारा 15वीँ सालाना संगीतमय संध्या “द लीजेंड्स” के संदर्भ में आयोजित की जा रही है, जिसका आयोजन द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारतीय संगीत के स्वर्णिम युग की झलक पेश करेगा और गायकी के महान कलाकारों — मुकेश, किशोर, रफ़ी, लता सहित कई अन्य दिग्गजों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।

वायब्रेशन्स एक प्रसिद्ध संगीत समूह है, इस समूह ने अनेक प्रतिभाशाली गायक और संगीतकारों को उभरने का मंच प्रदान किया है, जिनमें शामिल हैं- कोमल चांद उर्फ मनत नूर (लौंग लच्छी फेम), जो बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका हैं; दीपेश राही, पूर्वी कौटिश,, कोमल वशिष्ठ (अम्बाला)  कृष्णा सवारे (करनाल), शामिल हैं.

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें