चण्डीगढ़ : डिवाइन कराओके क्लब, चण्डीगढ़ द्वारा 29 मार्च को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक ट्राईसिटी के गवर्नमेंट म्यूजियम एवं आर्ट गैलरी, सैक्टर 10 में एक संगीत संध्या "संगीत ही जिन्दगी है-3" का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सुरसरगम कला मंच, चंडीगढ़ के फाउंडर एवं क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा, रफ़ी मैमोरियल सोसायटी के फाउंडर एवं जनरल सैक्रेटरी बीडी शर्मा मुख्य तौर पर शामिल रहेंगे। इस कार्यक्रम में तकरीबन 30 गायक कलाकार अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। कार्यक्रम में दर्शकों की एंट्री बिना शुल्क रहेगी।