ENGLISH HINDI Monday, April 06, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
असम चुनाव 2026: सत्ता, अस्मिता और बदलाव के बीच निर्णायक संघर्षभाविप, पश्चिम 2 शाखा द्वारा लगाए गए रक्तदान कैंप में 38 ने किया खूनदाननालागढ़ की कैनविन फैक्ट्री को लेकर भाजपा और कांग्रेस खामोश लौंगोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित किया रक्तदान शिविर, 101 यूनिट एकत्रितपंचकूला अमरावती क्रिकेट अकादमी ने कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी को 1 विकेट से हराकर छठे लाला अमरनाथ अग्रवाल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतापंजाब की आढ़ती एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंजाब सरकार की नीतियों पर जताई चिंतावेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को बड़ा झटका, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें खारिजक्या जुबीन गर्ग को चुनावी सरगर्मी के बीच लाना चाहिए!
शहर में क्या, कब, कहाँ?

जाट सभा, चण्डीगढ़ द्वारा स्कूली बच्चों की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता 21 नवंबर को

November 20, 2025 08:34 PM

विजेताओं को 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी समारोह में सम्मानित किया जाएगा 

चण्डीगढ़ : जाट सभा, चण्डीगढ़ द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन 21 नवंबर को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से 11 बजे तक जाट भवन, सेक्टर 27-ए, मध्य मार्ग, चंडीगढ़ में आयोजित होगी। 

जाट सभा के प्रधान डॉ एम एस मलिक ( रिटायर्ड डीजीपी , हरियाणा पुलिस) ने बताया कि इस पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता और मौलिकता को प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना है। इसी उद्देश्य के तहत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की कैटेगरी ए  के अंतर्गत कक्षा तीन से पांचवी तक , कैटेगरी बी के अंतर्गत कक्षा छह से आठवीं तक तथा कैटेगरी सी के अंतर्गत कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की होगी। प्रत्येक केटेगरी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को क्रमशः ₹2000, ₹1500 और ₹1100 के पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण-पत्र भी मिलेगा।
डॉ मलिक ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विषय के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों के लिए हमारी कल की हरियाली, खेल और भारत, खूबसूरत शहर चंडीगढ़ विषय होंगे। इसी प्रकार , कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण संरक्षण और नवाचार, सोशल मीडिया का ज़िम्मेदाराना उपयोग, भविष्य के लिए दृष्टि विषय होंगे। 
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की अवधि एक घंटे होगी। प्रतिभागियों को अपना ड्राइंग सामग्री स्वयं लानी होगी। निर्णायक मंडल जाट सभा के अध्यक्ष द्वारा नियुक्त किया जाएगा और उनका निर्णय अंतिम व मान्य होगा। विजेताओं को 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी समारोह में सम्मानित किया जाएगा 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और शहर में क्या, कब, कहाँ? ख़बरें
एक शाम खाटू वाले के नाम 1 अप्रैल को डिवाइन कराओके क्लब द्वारा संगीत ही जिन्दगी है-3 का आयोजन 29 को गाँव बड़हेड़ी में पहला विशाल माँ भगवती जागरण 27 मार्च को सेंट्रल लाइब्रेरी सेक्टर 17 चंडीगढ़ में कैंसर अवेयरनेस पर बनी फिल्म का प्रदर्शन 29 नवंबर को चण्डीगढ़ में पहली बार श्री खाटू श्याम जी निशान यात्रा 21 नवम्बर को निकाली जाएगी रे मन, सुर में गा.....सुर में सजी गीतों भरी शाम होगी 15 नवम्बर को प्रख्यात समाजसेवी ज्ञानी रेवत सिंह का निधन, भोग व अंतिम अरदास 8 नवंबर को चंडीगढ़ में चण्डीगढ़ के सभी संत एवं धार्मिक हस्तियां 24 को एक मंच पर 'प्रभु जी दरबार' रिहौड़ जिला पंचकूला में विशाल भंडारा 9 अक्तूबर को श्री मद भागवत कथा व वृन्दावन प्राकटय उत्सव का आयोजन 27 सितंबर से