हरीश शर्मा /चंडीगढ़
प्राचीन शिव मंदिर, आस्था नर्सरी , हल्लो माजरा से पंचकुला मुख्य मार्ग पर स्थित हैरिटेज गार्डन के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव पर पूजन व भंडारा बड़े हर्षोल्लास व विधिविधान से किया गया।
इस सुअवसर पर मंदिर के महाप्रबंधक बाबा यशपाल शर्मा ने बताया कि 33वें वार्षिक महाशिवरात्रि पर भारतीय संस्कृति, परंपरागत व धार्मिक अनुष्ठान के तहत रात्रि चहार पहार की पूजन व शिवलिंग जलाभिषेक किया गया, जिसमें शिव व महाशक्ति के साथ श्री गणेश सपरिवार व कार्तिके, नंदी के साथ नौ गणों की भी विधि विधान के साथ जलाभिषेक व उपासना की गई।
उन्होंने बताया कि यह महोत्सव सभी मिलजुल कर बड़ी आस्था से मनाते हैं। मंदिर के संचालक राजन शर्मा, उर्वशी ने बताया कि यह परंपरा माता-पिता से आजतक निर्वाह की जा रही है। जहां हवन सुबह 9.30 बजे बड़े विधिविधान से मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
समाजसेवी हरीश शर्मा ने बताया कि हवन की पूर्णाहुति के तत्पश्चात् विशाल भंडारा दोपहर 12 बजे से सायं तक आयोजित किया गया। दूरदराज़ से लोगों ने परिवार सहित बड़े उत्साह के साथ शिवलिंग भोले बाबा के सपरिवार दर्शन कर आशिर्वाद लिया और अमृतमय प्रसाद भंडारे में हलवा, आलू-छोले पूरी व कद्दू व कड़ी- चावाल का प्रसाद को भक्तों ने सपरिवार बडी श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। इस अवसर पर एलआईसी के अभिकर्ताओं गुरविंदर कौर, राजीव शर्मा, मौर्य, विजय, शुक्ला आदि
व ऑफिस कर्मचारियों ने भी बड़ी आस्था के साथ महाशिवरात्रि के भंडारे वितरण में सहयोग दिया।