श्री राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर 40 ए में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक जी महाराज शिवशक्ति कथा करेंगे
फेस2न्यूज/चंडीगढ़
महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह श्री राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर 40 ए से प्रभातफेरी निकाली गई जो सैक्टर के विभिन्न हिस्सों से गुज़रते हुई वापिस मंदिर स्थान पर संपन्न हुई।
प्रभातफेरी के दौरान सेक्टर निवासियों को मंदिर सभा के महासचिव विनय कपूर ने सूचित कि मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 5 दिवसीय शिवशक्ति कथा का आयोजन रखा गया है जिसमें सनातन धर्म विकास परिषद, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक जी महाराज पधार रहे हैं व उनके द्वारा मंदिर परिसर में 11 फरवरी से 14 फरवरी तक रोज़ाना सायं 4 बजे से 6 बजे तक प्रभु प्रेमियों को शिव शक्ति कथा सुनाई जाएगी जबकि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12-30 बजे तक और महा रात्रि को 10 बजे से 12-00 बजे तक कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
उसके उपरांत भगवान महादेव एवं नृसिंह देव की महाआरती होगी और प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि वाले दिन सुबह 7 बजे से मंदिर परिसर में दूध व अन्य प्रसाद वितरित होना शुरू हो जाएँगे। प्रभात फेरी में मंदिर समिति एवं हिन्दू पर्व महासभा के चण्डीगढ़ प्रदेश प्रधान भजन प्रकाश अरोड़ा, विनय कपूर, राजन खन्ना, अजय वर्मा, सुरिंदर गोयल, प्रवीन गुप्ता, पीसी गुप्ता, श्रीमती आनंद, प्रेम कुमार व महिला संकीर्तन मण्डली ने भाग लिया।