ENGLISH HINDI Thursday, February 12, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी, ठंड के बावजूद दिखा भोले के भक्तों का जोशचण्डीगढ़ खो-खो टीम ने तीसरा स्थान हासिल कियाधर्म सम्मेलन में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की गईकोच बहनों की मेहनत रंग लाई, खिलाड़ियों ने जीते कई मेडलएम.एम.क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने चौथे उत्तर क्षेत्र आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का अपना लीग मैच जीत लियास्वर सप्तक सिंगर्स सोसाइटी, पंचकूला ने किया ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह की जयंती का आयोजनहुई शाम उनका ख्याल आ गया... एक शाम, धरम जी के नाम आयोजितधर्म सम्मेलन में वक्ताओं ने सनातन मूल्यों, राष्ट्र और इतिहास पर रखे विचार
धर्म

खरड़ में श्रद्धा-विश्वास से किया तुलसी पूजन

December 28, 2025 07:12 PM

दीपक सिंह / खरड़

सनातन धर्म महासभा पंजाब ने खरड़ में तुलसी पूजन दिवस बड़े धूमधाम, श्रद्धा, विश्वास व पारंपरिक रीति-रिवाज से मनाया। सनातन महासभा पंजाब की महिला विंग और सनातन महासभा पंजाब की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अगुवाई में किया गया।

महिलाओं ने वैदिक रीति रिवाज और परंपराओं के अनुसार तुलसी पूजन और आरती की। प्रतिभा सिंह ने तुलसी के महत्व पर प्रकाश डाला। सनातन धर्म महासभा पंजाब के संयुक्त कोषाध्यक्ष मदन गोपाल माथुर के घर हुए इस आयोजन में सम्मिलित लोगों को "माँ तुलसी जिन्हें वृंदा के नाम से भी जाना जाता है"इसके साथ जुड़ी धार्मिक आस्थाओं का भी जिक्र करते हुए बताया कि तुलसी न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छी है बल्कि इसको मां लक्ष्मी के समकक्ष माना गया है, इससे शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक फायदा भी होता है. घर की सारी नकारात्मकता को दूर करके घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।

बहुत लोग तुलसी के पत्तों को चाय में डालकर पीते हैं और सर्दी में ताकत बढ़ाने वाले और बीमारियों से रक्षा करने वाले काढ़े में भी इसका सदुपयोग किया जाता है, पर्यावरण की स्वच्छता में तुलसी का योगदान किसी परिचय का मोहताज नहीं, कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए मदन गोपाल माथुर ने कहा कि वह भारतीय धर्म संस्कृति और इसके पारंपरिक मूल्यों का निर्वहन करते हैं व चाहते हैं कि हर एक सनातानी अपनी परंपरा को जीवित रखते हुए अपना सामूहिक योगदान समाज को प्रदान करें जिससे हमारा धर्म और हमारे परंपराओं को जीवित रखने में मदद मिले। भजन कीर्तन और विश्व कल्याण की सामूहिक प्रार्थना से कार्यक्रम का समापन हुआ।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और धर्म ख़बरें
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी, ठंड के बावजूद दिखा भोले के भक्तों का जोश धर्म सम्मेलन में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की गई अमेरिकन हिंदू संगठन द्वारा प्रारंभ श्री सनातन धर्म संपर्क यात्रा फाजिल्का पहुंची बालाजी दरबार पे भरोसा होना चाहिए... महाशिवरात्रि: शिव–शक्ति के मिलन और आत्मजागरण की पावन रात्रि खाटूश्याम मंदिर में फाल्गुन मेला 8 दिन तक, तीन दिन घटाया श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 45 का 22वाँ स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न मोहाली में श्री हिंदू तख्त की भव्य बैठक, देश-विदेश में संगठन की मजबूत होती पकड़ गौड़ीय मठ और इस्कॉन के संस्थापक सरस्वती ठाकुर प्रभुपाद जी की 89वी पुण्यतिथि मनाई श्री संतोषी माता मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्री अन्नपूर्णा माता जयंती