ENGLISH HINDI Thursday, March 26, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
काटते थे गोवंश, नहर में फेंकते थे सबूत, अब सलाखों के पीछे !डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8, पंचकूला ने वार्षिक समारोह “नवांकुर” भव्यता के साथ मनायाहरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव ने खेल मंत्री से की शिष्टाचार भेंटबरनाला का सहजदीप बना बॉक्सिंग चैंपियन रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़ मठ मंदिर के वार्षिक महोत्सव शुभारंभ 'शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशाँ होगा'महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करने और उनके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने हेतु सम्मान समारोह आयोजितप्री-प्राइमरी वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
मनोरंजन

हुई शाम उनका ख्याल आ गया... एक शाम, धरम जी के नाम आयोजित

February 08, 2026 08:02 PM

 फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

सुरसरगम कला मंच, चण्डीगढ़ द्वारा महान अभिनेता धर्मेन्द्र की याद में श्रद्धांजलि के तौर पर एक संगीत संध्या एक शाम, धरम जी के नाम का आयोजन गवर्नमेंट आर्ट्स गैलरी, सैक्टर 10 में किया गया।

इस कार्यक्रम में धर्मेन्द्र की याद में सबसे पहले 2 मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद धर्मेन्द्र पर फिल्माये गये गीतों से उन्हें याद किया गया और बीच-बीच में क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा द्वारा धर्मेन्द्र से सम्बंधित सवाल जवाब भी किए गए और हर सही उत्तर पर इनाम भी दिए गए। गीतों के इलावा इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण धर्मेन्द्र की फिल्में से दिखाए गए चुनिंदा सीन रहे।

इस कार्यक्रम में पांच बेटियों को विशेष पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डेरा बस्सी के समाजसेवी गुरदर्शन सिंह सैनी मौजूद रहे और भाजपा के मोहाली क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनुज अग्रवाल एवं यादगार-ए-रफ़ी सोसाईटी के अध्यक्ष बीडी शर्मा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ भारत भूषण शर्मा एवं क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा द्वारा बड़े ही सधे हुए मनोरंजक ढंग से किया गया।

 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और मनोरंजन ख़बरें