ENGLISH HINDI Thursday, April 02, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को बड़ा झटका, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें खारिजक्या जुबीन गर्ग को चुनावी सरगर्मी के बीच लाना चाहिए!सूफी गायक माशा अली और वरिष्ठ कलाकार विंदर नाथू माजरा ने तरुण भण्डारी से भेंट कीएक शाम खाटू वाले के नाम 1 अप्रैल कोसेक्टर 23-डी आरडब्ल्यूए चुनाव : पीसी सिब्बल बने अध्यक्ष“रैंप पर चमके सितारे: डॉ. अदिति, पूजा चौहान और तिलक बने ‘नॉर्थ इंडिया आइकॉनिक विनर 2026”कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, अमरावती क्रिकेट एकेडमी, सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला) की टीमें सेमीफ़ाइनल मेंअमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
मनोरंजन

रफी की वर्षगाँठ पर नाइट स्टार क्लब के भव्य संगीतमय कार्यक्रम में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

December 27, 2025 08:16 PM

फेस2न्यूज/ चण्डीगढ़  

मोहम्मद रफी के जन्मदिन पर नाइट स्टार क्लब की ओर से रोज गार्डन के निकट अंडर पास में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उन्होंने संबोधन में कहा कि मोहम्मद रफी साहब की आवाज़ आज भी दिलों को छू जाती है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हैं। नाइट स्टार क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे संगीत के माध्यम से एकता का संदेश फैलाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने भाग लिया, जो रफी साहब की याद में एकत्र हुए थे।

नाइट स्टार क्लब के संस्थापक कुमार मधुकर ने बताया कि रफ़ी साहेब एक अद्वितीय व्यक्तित्व होने के साथ-साथ रूहानी आवाज़ के भी मालिक थे। उन्हें उनकी वर्षगाँठ के अवसर पर याद करने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस म्यूजिकल ईवनिंग की बात करें तो इसमें कराओके सिंगिंग हुई। केक कटिंग सेरेमनी भी हुई।

क्लब के कलाकारों ने रफी साहब के अमर गीतों की धुन पर समा बांध दिया, जिससे सैकड़ों दर्शक-श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इसमें शामिल हुए सतीश कुमार, अनव सिंगला, जुगल जरियाल, नरेश कुमार, राकेश गौतम, चंद्र मोहन, संजीव सैनी, राकेश बैंस, सतीश प्रजापति, सतीश पापुलर, सतबीर, ब्रह्मपाल, विनय, नीटू शर्मा व कोशलेश तिवारी ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को यादगार बना दिया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें