ENGLISH HINDI Monday, February 23, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप कालका ने किया संगीतमय कार्यक्रम जशन-ए-गीत का आयोजनरोज़ फेस्टिवल में 10 रुपये के नए नोटों के लिए मारामारी, लगी लंबी कतारेंहिमाचल महासभा ने धनास में स्वच्छता अभियान चलायासेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से 6 रन के मामूली अंतर से हारीराज्यपाल ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कीक्या असम विधानसभा चुनाव पर जुबिन गर्ग का मुद्दा छाया रहेगा?राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में की शिरकतफाजिल्का के अध्यापक भीम सेन शर्मा को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
मनोरंजन

नेता, बाबा और बलात्कार

January 08, 2026 11:44 AM

व्यंग्य :

मनमोहन सिंह

आज के हालत को देखें तो नेता, बाबा और बलात्कार में एक भाईचारा नज़र आता है। बलात्कार कोई जुर्म नहीं एक नेता और बाबा के लिए एक स्वाभाविक क्रिया लगती है। इसी कारण एक नेता को दोषी पाए जाने के और सज़ा घोषित कर दिए जाने के बाद भी 'देश हित' में ज़मानत दे दी गई। सज़ा निरस्त कर दी गई। पर बुरा हो लोगों का पहुंच गए सर्वोच्च अदालत में और बेचारे नेता जी की देश सेवा की तमन्ना पर कुठाराघात करते हुए उनकी ज़मानत रद्द करवा दी। लोगों ने यह नहीं सोचा कि अब देश कैसे चलेगा?

ठीक है उनसे अनजाने में बलात्कार हो गया, यह भी न होता अगर महिला इनकार न करती। अब कसूर तो महिला का है। वो राजनेता हैं उन्हें सौ काम और भी हैं, इस छोटी से गलती के लिए उन्हें देश सेवा से दूर तो नहीं किया जाना चाहिए। वो बेचारे देश की सेवा करना नहीं छोड़ सकते। जेल में रह कर तो देश सेवा नहीं हो सकती। इसी बात को ध्यान में रख कर हाई कोर्ट ने उन्हें ज़मानत दे थी। पर लोग कहां माने।

पहुंच गए सुप्रीम कोर्ट और बेचारे की ज़मानत रद्द करवादी। एक नेता देश और समाज की सेवा से वंचित हो गया। वैसे तो ये नेता बलात्कार जैसे मामलों में जेल काट कर या सज़ा बीच में ही रद्द होने पर जब बाहर आते हैं तो उनके देशभक्त समर्थक फूल मालाओं से जेल के गेट पर उनका ऐसे स्वागत करते हैं जैसे आज़ादी की लड़ाई के परवानों का हुआ करता था। नारेबाजी होती है जैसे कह रहे हों- "तुम बलात्कार पे बलात्कार करो हम तुम्हारे साथ हैं"।

इन 'महापुरुषों' के बिना देश का कल्याण नहीं हो सकता, तभी जब भी चुनाव आते हैं तो एक बाबा जो बलात्कार और हत्या के मामले में उम्र कैद काट रहे हैं, को लंबी पैरोल पर बाहर भेजा जाता है। आखिर देश भी तो चलाना है।

इसलिए मुझे लगता है कि ऐसे बाबाओं और राज नेताओं को कानूनी रूप से एक दो बलात्कार और एक दो खून करने की इजाज़त दे देनी चाहिए। इससे ये लोग निडर हो कर काम कर पाएंगे वैसे भी अपराधी होना, बलात्कारी होना, खूनी होना आम लोगों की नज़रों में कोई बड़ी बात नहीं। क्योंकि ये बाबा लोग जेलें काट रहे हैं पर बाहर इनके चेलों की गिनती में कोई कमी नहीं आ रही।

महिलाएं इनके नामों की तख्तियां और फोटो उठा सड़कों पर इनका स्तुति गान करते देखी जा सकती हैं। नेता, नौकरशाह इनके दरबारों में सर झुकाते आम दिखते हैं। ऐसे महापुरुषों को बलात्कार और हत्या के मामलों में छूट तो मिलनी चाहिए। इन्हें आम बलात्कारी की श्रेणी में रखना सही नहीं होगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और मनोरंजन ख़बरें
मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप कालका ने किया संगीतमय कार्यक्रम जशन-ए-गीत का आयोजन रहें न रहें हम , महका करेंगे.... स्वर सप्तक सिंगर्स सोसाइटी, पंचकूला ने किया ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह की जयंती का आयोजन हुई शाम उनका ख्याल आ गया... एक शाम, धरम जी के नाम आयोजित अ-रिद्धम ऑफ डांस ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी उत्सव लोगों के दिलों को छू लेने वाले मधुर पंजाबी गीत मां गल्लां करिए को मिला विरासत ए पंजाब 2026 का खिताब रफी की वर्षगाँठ पर नाइट स्टार क्लब के भव्य संगीतमय कार्यक्रम में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध यादगार संगीतमय शाम का आयोजन वो जब याद आए… मोहम्मद रफ़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि 'मैदान' भारत में किसी भी खेल पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म