ENGLISH HINDI Tuesday, March 31, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतेमठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहरश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजनहल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांगगौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारियाहरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर नेचण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा ने
खेल

एम.एम.क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने चौथे उत्तर क्षेत्र आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का अपना लीग मैच जीत लिया

February 10, 2026 04:43 PM

  फेस2न्यूज/पंचकूला  :

एम.एम. क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने सनराइज क्रिकेट अकादमी, जीरकपुर को 3 विकेट से हराकर ट्राई-सिटी चंडीगढ़ के क्रिक जिला क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए चौथे आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का अपना लीग मैच जीत लिया। चौथे उत्तर क्षेत्र आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) द्वारा किया जा रहा है। एम.एम.क्रिकेट अकादमी, अंबाला के प्रशांत को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

लीग मैच में आज पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज क्रिकेट अकादमी, जीरकपुर ने 42.4 ओवर में 204 रन बनाए। आदित्य शर्मा ने सर्वाधिक 75 रन, मीत दहिया ने 34 रन, मोहम्मद अतीब ने 31 रन जबकि अश्मित मेहरा ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से एमएम क्रिकेट अकादमी, अंबाला के गेंदबाज अर्पित शर्मा और प्रशांत दोनों ने 3-3 विकेट, गुरसीस सिंह और भानु दोनों ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में एमएम क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने 208 रनों का लक्ष्य 30.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हर्षित शर्मा ने सर्वाधिक नाबाद 72 रन बनाए, देवांश पासी ने 28 रन, यश धीमान ने 25 रन, भानु ने 21 रन जबकि वैभव सैसन ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से सनराइज क्रिकेट अकादमी, जीरकपुर के गेंदबाज मोहम्मद अतीब ने 5 विकेट लिए कल का पहला लीग मैच जे.आर. क्रिकेट अकादमी, बरवाला, पंचकूला और सी.एल. चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पंचकूला के बीच होगा और दूसरा लीग मैच प्रोफेशनल क्रिकेट अकादमी, चंडीगढ़ और सनराइज क्रिकेट अकादमी, जीरकपुर के बीच होगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव ने खेल मंत्री से की शिष्टाचार भेंट बरनाला का सहजदीप बना बॉक्सिंग चैंपियन 52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-16 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 20 अप्रैल से महिला दिवस पर सम्मानित होंगी यूटीसीए की खिलाड़ी अदिति श्योराण लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण की ट्रॉफी का अनावरण सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउन सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से 6 रन के मामूली अंतर से हारी जे.आर. क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने चौथे आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट, 2026 का खिताब जीता प्रोफेशनल क्रिकेट अकादमी और जे.आर.क्रिकेट अकादमी की टीमें फाइनल में