ENGLISH HINDI Thursday, March 26, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर नेचण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा नेउपलब्धि : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी वर्ल्ड वैष्णव एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्तहर्षोल्लास पूर्वक मनाया श्री राम नवमी उत्सवबाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में 100 करोड़ का घोटाला! डिवाइन कराओके क्लब द्वारा संगीत ही जिन्दगी है-3 का आयोजन 29 कोगाँव बड़हेड़ी में पहला विशाल माँ भगवती जागरण 27 मार्च को
हरियाणा

हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर

March 26, 2026 09:11 PM

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 63 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्री अमित कुमार अग्रवाल (IAS, 2003) को उनके वर्तमान कार्यों के साथ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार ,गीता भारती (IAS, 2005) को हिसार मंडल का आयुक्त ,रवि प्रकाश गुप्ता (IAS, 2007) को गुरुग्राम मंडल का आयुक्त तथा हरियाणा शहरी संपदा विभाग का सचिव , नरहरी सिंह बांगड़ (IAS, 2011) को कंफेड का प्रबंध निदेशक , सत्येंद्र दुहन (IAS, 2018) को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक तथा अतिरिक्त सचिव ,सतबीर सिंह (IAS, 2018) को फायर सर्विसेज का निदेशक एवं आयुष्मान भारत प्राधिकरण का सीईओ , वंदना दिसोदिया (IAS, 2018) को गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव एवं एससी वित्त निगम की प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

जयदीप कुमार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का अतिरिक्त सचिव , लक्षित सरीन (IAS, 2021) को एडीसी एवं डीएमसी , हांसी, अंजलि श्रोत्रिया (IAS, 2022) को एडीसी-कम-डीसीआरआईओ फरीदाबाद तथा स्पेशल ऑफिसर एपीजेड फ़रीदाबाद ,अंकित चौकसे (IAS, 2022) को एडीसी-कम -डीसीआरआईओ पानीपत, अर्पित सांगल (IAS, 2022) को एडीसी-कम -डीसीआरआईओ सिरसा व सीईओ जिला परिषद एवं डीआरडीए सिरसा , शाश्वत सांगवान (IAS, 2022) को वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ शहरी स्थानीय निकाय विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा स्टेट अर्बन लाइवलीहुड मिशन के साथ ही स्टेट अर्बन डिवलेपमेंट अथॉरिटी का मिशन निदेशक, ज्योति (IAS, 2022) को एडीसी-कम -डीसीआरआईओ नूंह एवं जिला परिषद् तथा डीआरडीए का सीईओ , उत्सव आनंद (IAS, 2022) को एडीसी-कम -डीसीआरआईओ हिसार , डॉ. राहुल रायया (IAS, 2022) को एडीसी-कम -डीसीआरआईओ करनाल , अंकिता पवार (IAS, 2023) को सब डिविज़नल ऑफिसर (सिविल) सांपला, अभिनव सिवाच (IAS, 2023) को वर्तमान कार्यभार के साथ डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर झज्जर , कनिका गोयल (IAS, 2023) को सब डिविज़नल ऑफिसर (सिविल)तथा एस्टेट ऑफिसर फॉर मैनेजमेंट ऑफ़ गवर्नमेंट लैंड इन एक्साइजड एरिया अंबाला कैंट, योगेश सैनी (IAS, 2023) कोसब डिविज़नल ऑफिसर (सिविल) महेंद्रगढ़ तथा रवि मीणा (IAS, 2023) को सब डिविज़नल ऑफिसर (सिविल) झज्जर नियुक्त किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे जानकारी दी कि 42 एचसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

इनमें कमलप्रीत कौर (HCS, 2011) को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासनिक), पूजा चांवरिया (HCS, 2011) को म्युनिसिपल कारपोरेशन गुरुग्राम का अतिरिक्त आयुक्त , अजय चोपड़ा (HCS, 2011) को एडीसी-कम -डीसीआरआईओ सोनीपत व जिला परिषद एवं डीआरडीए का सीईओ , निर्मल नागर (HCS, 2013) को डीआरडीए एवं जिला परिषद महेंद्रगढ़ का सीईओ , परमजीत चाहल (HCS, 2014) को नगर निगम फरीदाबाद में अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

जितेंद्र कुमार-II (HCS, 2014) को एचएसएएमबी का गुरुग्राम में जोनल एडमिनिस्ट्रेटर, आशुतोष राजन (HCS, 2014) को आबकारी एवं कराधान विभाग में फ्लाइंग स्क्वॉड अधिकारी , संजीव कुमार (HCS, 2016) को गुरुग्राम में जिला परिवहन अधिकारी-कम -सेक्रेटरी, आरटीए का अतिरिक्त प्रभार ,प्रदीप अहलावत-II (HCS, 2016) को चरखी दादरी में जिला परिषद के सीईओ एवं डीआरडीए के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि वीरेंद्र सिंह (HCS, 2016) को चरखी दादरी में एसडीओ (सिविल), सुमीत सिहाग (HCS, 2016) को असंध में एसडीओ (सिविल) ,प्रदीप कुमार-III (HCS, 2016) को हिपा, गुरुग्राम में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) ,विनेश कुमार (HCS, 2016) को हरियाणा का अतिरिक्त परिवहन आयुक्त , संजय कुमार (HCS, 2016) को कैथल में एसडीओ (सिविल) , सुरेंद्र लाठर (HCS, 2016) को एचएसवीपी पंचकूला में एस्टेट ऑफिसर एवं भूमि अधिग्रहण अधिकारी , सुभाष चंदर (HCS, 2016) को चरखी दादरी का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि विशाल (HCS, 2019) को बादली में एसडीओ (सिविल) ,कपिल कुमार (HCS, 2019) को कैथल का जिला नगर आयुक्त , अशोक कुमार को स्वास्थ्य विभाग में उपसचिव , दलजीत सिंह (HCS, 2019) को नगर निगम करनाल में ज्वाइंट कमिश्नर,

संदीप कुमार (HCS, 2019) को तोशाम में एसडीओ (सिविल) , धीरज चाहल (HCS, 2019) को शाहाबाद कोऑपरेटिव शुगर मिल्स का प्रबंध निदेशक, हितेंद्र कुमार (HCS, 2019) को नॉर्थ गुरुग्राम में एसडीओ (सिविल) ,परवीन कुमार (HCS, 2019) को फतेहाबाद का जिला नगर आयुक्त , नवदीप सिंह (HCS, 2019) को पानीपत शुगर मिल्स का प्रबंध निदेशक के तौर पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार ,जितेंद्र जोशी (HCS, 2020) को प्राथमिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) , हरबीर सिंह (HCS, 2020) को भिवानी और चरखी दादरी का जिला नगर आयुक्त , साथ ही एचएसवीपी भिवानी में एस्टेट ऑफिसर का कार्यभार भी दिया गया है।

प्रतीक हुड्डा (HCS, 2020) को एचएसवीपी पानीपत में एस्टेट ऑफिसर और भूमि अधिग्रहण अधिकारी, अमित (HCS, 2020) को खरखौदा में एसडीओ (सिविल) ,रमित यादव (HCS, 2020) को उचाना कलां में एसडीओ (सिविल) ,सुभाष चंदर-II (HCS, 2020) को हिसार में जिला परिषद और डीआरडीए के सीईओ के रूप में ,अमन कुमार (HCS, 2020) को थानेसर में एसडीओ (सिविल) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

नसीब कुमार (HCS, 2020) को सामाजिक न्याय विभाग में संयुक्त निदेशक, गुलजार मलिक (HCS, 2020) को जींद शुगर मिल्स का प्रबंध निदेशक , अनमोल (HCS, 2020) को गोहाना में एसडीओ (सिविल) , देवेंद्र शर्मा (HCS 2020), जो पहले पानीपत में एचएसवीपी में एस्टेट ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे, को करनाल में सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) नियुक्त किया गया है। कुंवर आदित्य विक्रम (HCS 2023) को नूंह में सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) , रमन गुप्ता (HCS 2023) को इंद्री में एसडीओ (सिविल) , सिमरन (HCS 2023) को सोनीपत का सिटी मजिस्ट्रेट,ऋतु बंसिवाल (HCS 2023) को झज्जर की सिटी मजिस्ट्रेट, पुनीत (HCS 2023) को मानेसर नगर निगम में जॉइंट कमिश्नर तथा हिमांशु चौहान (HCS 2023) को हांसी का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एक नव सृजित पद के विरुद्ध की गई है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
काटते थे गोवंश, नहर में फेंकते थे सबूत, अब सलाखों के पीछे ! डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8, पंचकूला ने वार्षिक समारोह “नवांकुर” भव्यता के साथ मनाया हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम , देश में पहली अनूठी पहल मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद समाजसेवी प्रदीप गोयल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानित 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभ नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब मनोहर लाल खट्टर अचानक तरुण भण्डारी से मिलने पहुँचे, आत्मीय मुलाकात ने छोड़ी गहरी छाप कंपनी संचालक से 33 करोड़ के गबन मामले में एक अन्य आरोपी दिल्ली से काबू, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा रॉयल केनेल क्लब द्वारा आयोजित मेगा डॉग शो पंचकूला में संपन्न