ENGLISH HINDI Tuesday, March 31, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, अमरावती क्रिकेट एकेडमी, सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला) की टीमें सेमीफ़ाइनल मेंअमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतेमठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहरश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजनहल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांगगौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारियाहरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
हरियाणा

कंपनी संचालक से 33 करोड़ के गबन मामले में एक अन्य आरोपी दिल्ली से काबू, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

February 13, 2026 07:13 PM

  लक्ष्मीकांत /सिरसा

डबवाली रोड स्थित राइस मिल मशीनरी उपकरण बनाने वाली कंपनी एसएफ फूड प्रो टेक लिमिटेड के संचालक के साथ हुई करीब 33 करोड़ रुपये की ठगी व गबन मामले में जिला पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में गठित स्पेशल पुलिस टीम ने मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हरजिंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ए-8, टॉप फ्लोर, अशोक निकेतन, आनंद विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि गबन की गई राशि की बरामदगी की जा सके तथा इस षड्यंत्र में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डबवाली रोड स्थित कंपनी के संचालक संजीव गुप्ता निवासी सी ब्लॉक की शिकायत पर दिनांक 1 जून 2024 को थाना सिविल लाइन, सिरसा में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि कंपनी में पिछले करीब 15 वर्षों से कार्यरत मुनीम साकेत कुमार ने अपने पद और विश्वास का दुरुपयोग करते हुए कंपनी के खातों से करोड़ों रुपये अन्य आरोपियों के खातों में ट्रांसफर किए। इसके बाद उक्त राशि को क्रिकेट सट्टा बाजार में लगाया जाता था।

मामले में मुनीम साकेत कुमार सहित 9 अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी हरजिंद्र सिंह क्रिकेट सट्टा बाजार से जुड़ा हुआ है तथा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस षड्यंत्र को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

एसपी दीपक सहारन ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर आरोपी को दिल्ली के अशोक निकेतन, आनंद विहार क्षेत्र से काबू किया। मामले की जांच अभी जारी है। गबन की गई राशि की बरामदगी और नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।मामले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर काटते थे गोवंश, नहर में फेंकते थे सबूत, अब सलाखों के पीछे ! डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8, पंचकूला ने वार्षिक समारोह “नवांकुर” भव्यता के साथ मनाया हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम , देश में पहली अनूठी पहल मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद समाजसेवी प्रदीप गोयल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानित 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभ नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब मनोहर लाल खट्टर अचानक तरुण भण्डारी से मिलने पहुँचे, आत्मीय मुलाकात ने छोड़ी गहरी छाप रॉयल केनेल क्लब द्वारा आयोजित मेगा डॉग शो पंचकूला में संपन्न