ENGLISH HINDI Friday, March 13, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभहरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगेशहर भ्रमण पर निकलेंगे साईं : श्री साईं पालकी शोभा यात्रा 15 मार्च कोश्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार कृष्ण राज अरुण बने न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांगदादी हृदयमोहिनी की पांचवी पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
हरियाणा

सैन सभा पंचकूला को बड़ी उपलब्धि, 1000 वर्ग मीटर प्लॉट का ऐतिहासिक अलॉटमेंट

January 24, 2026 10:12 AM

  फेस2न्यूज / पंचकूला।

सैन सभा पंचकूला को एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। सेक्टर-20 पार्ट-2, गांव कुंडी के समीप लगभग 1 करोड़ 89 लाख रुपये मूल्य का 1000 वर्ग मीटर प्लॉट सैन सभा पंचकूला के नाम अलॉट किया गया है।

यह अलॉटमेंट माननीय मुख्य प्रशासक श्री चंद्रशेखर खेरे, आईएएस एवं माननीय प्रशासक मैडम मोनिका, आईएएस (हुड्डा विभाग, सेक्टर-6 पंचकूला) के माध्यम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर  चेयरमैन यशपाल ठाकुर, राजबीर सिंह पवार (प्रधान, सैन सभा पंचकूला), सोनू डोलिया एवं मुकेश गरानिया ने अलॉटमेंट लेटर प्राप्त किया।

चेयरमैन यशपाल ठाकुर ने इस उपलब्धि पर सैन सभा पंचकूला को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रधान राजबीर सिंह पवार ने इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए चेयरमैन यशपाल ठाकुर का विशेष आभार व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इस प्लॉट के लिए कई बार माननीय मुख्यमंत्री से भेंट कर सिफारिश की गई, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप आज यह अलॉटमेंट संभव हो सका।

प्रधान राजबीर सिंह पवार विशेष रूप से चेयरमैन यशपाल ठाकुर को चंडीगढ़ लेकर पहुंचे, जहां अलॉटमेंट लेटर प्राप्त किया गया। इसके साथ ही चेयरमैन यशपाल ठाकुर ने जींद में प्रस्तावित प्लॉट के संबंध में हिसार कमिश्नर से त्वरित कार्रवाई हेतु फोन पर निर्देश भी दिए।

सैन सभा पंचकूला का फाइनल अलॉटमेंट लेटर श्री मानव मलिक, एचसीएस (एस्टेट ऑफिसर, पंचकूला) से प्राप्त किया गया। इस अवसर पर प्रधान राजबीर सिंह पवार, उपप्रधान रामकुमार काकराण एवं सोनू डोलिया उपस्थित रहे। प्रधान ने एस्टेट ऑफिसर मानव मलिक, अधीक्षक गुरप्रीत सहित समस्त अधिकारीगण का आभार व्यक्त किया।

राजबीर सिंह पवार ने कहा कि यह सफलता सैन समाज हरियाणा, सैन समाज पंचकूला एवं सैन सभा पंचकूला की एकजुटता, मेहनत, सहयोग, आशीर्वाद और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने पूरी कार्यकारिणी एवं समाज के सम्मानित लोगों का धन्यवाद करते हुए सभी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रधान राजबीर सिंह पवार ने हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग, मार्गदर्शन और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही यह महत्वपूर्ण अलॉटमेंट संभव हो सका। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाजसेवी संस्थाओं को निरंतर प्रोत्साहन दे रही है, जिससे सामाजिक विकास को मजबूती मिल रही है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभ नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब मनोहर लाल खट्टर अचानक तरुण भण्डारी से मिलने पहुँचे, आत्मीय मुलाकात ने छोड़ी गहरी छाप कंपनी संचालक से 33 करोड़ के गबन मामले में एक अन्य आरोपी दिल्ली से काबू, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा रॉयल केनेल क्लब द्वारा आयोजित मेगा डॉग शो पंचकूला में संपन्न कनाडाई प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात, निवेश, नवाचार और कौशल विकास पर हुई सार्थक चर्चा हरियाणा में एचसीएस अधिकारी दीपक कुमार का तबादला सूरजकुंड मेले में दिखा दक्षिण भारत की चित्रकला का वैभव स्टार्टअप, डीप टेक और डेटा सेंटर का नया गढ़ बनेगा हरियाणा, पंचकूला बनेगा उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली : नायब सिंह सैनी 20 एचसीएस अधिकारियों को मिला सुपर टाइम स्केल, सरकार ने जारी किए आदेश