ENGLISH HINDI Friday, March 13, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभहरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगेशहर भ्रमण पर निकलेंगे साईं : श्री साईं पालकी शोभा यात्रा 15 मार्च कोश्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार कृष्ण राज अरुण बने न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांगदादी हृदयमोहिनी की पांचवी पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
पंजाब

गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था

March 13, 2026 06:49 PM

  अखिलेश बंसल/ बरनाला

पंजाब के बरनाला जिले के कस्बा शैहना में शुक्रवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह 5 बजे से लाइन में खड़े 66 साल के भूषण कुमार मित्तल नामक बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के मौके लाइन में खड़े गैस उपभोक्ताओं ने इस घटना के लिए जिला खाद्य आपूर्ति विभाग और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। 

यह बताया मामलाः

शैहना गैस एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े गैस उपभोक्ताओं सुखदेव सिंह, जसवीर सिंह, बलवीर सिंह, मिट्ठू सिंह, राज सिंह, बिट्टू सिंह, जगसीर सिंह, बूटा सिंह, काला सिंह, रोशन लाल, सुनील कुमार, गुरदेव सिंह, मलकीत सिंह ने बताया कि भूषण कुमार सुबह 5 बजे अपने बेटे के साथ पहुंचा था। जिसका नंबर 25वां था। कुछ देर उसकी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे ज़मीन पर गिर पड़ा। आस-पास खड़े लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन हार्ट अटैक आने और लोगों को समझ नहीं आने से उनकी वहीं मौत हो गई।

लोगों का कहना था कि आम लोगों का हाथ थामने वाला कोई नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी अपने ऑफिस में बैठकर सिर्फ़ खानापूर्ति कर रहे हैं और बाद में बयान जारी कर देते हैं। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गैस सिलेंडर की सप्लाई पहले की तरह बहाल नहीं हुई और इंतजामों में सुधार नहीं हुआ तो वे गैस एजेंसियों को ताले लगवा देंगे। उन्होंने यह शंका भी जताई कि आम लोगों के अधिकारों का हनन कर एजेंसियां गैस की कालाबाजारी कर रहे है।

यह कहते हैं अधिकारीः

इंडेन कॉर्पोरेशन बठिंडा के सेल्स मैनेजर संचित शर्मा का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है और सिलेंडर रिफिल करके बुकिंग के अगले ही दिन दिया जा रहा है। बुजुर्ग की मौत की घटना के बारे में उन्होंने कहा कि वह एजेंसी मालिक से बात करेंगे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
श्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार आज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़ डेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनाया शाइनिंग स्टार्स स्कूल में वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व महिला दिवस समारोह का आयोजन भारत-पाक सरहद पर मनाया होली उत्सव, बीएसएफ जवानों पर पुष्प वर्षा कर मुंह मीठा कराया केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधी डेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मान फाजिल्का के अध्यापक भीम सेन शर्मा को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार