देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सरेंडर मोदी है जो देश को बर्बाद करने पर तुला हैः मल्लिकार्जुन खड़गे
अखिलेश बंसल, बरनाला।
राहुल गांधी ने कहा कि भारत का प्रधानमंत्री कोई भी हो, उसे किसानों और मजदूरों के अधिकार छीनने का कोई अधिकार नहीं। मोदी ने डोनल ट्रंप के आगे घुटने टेक रखे हैं। अमेरिका से डील कर जो काम चार महीने में नहीं होना था मोदी ने वह काम पांच मिनट में कर दिया।
यह बात राहुल गांधी ने बरनाला की अनाज मंडी में आयोजित हुई मनरेगा मजदूर किसान बचाओ रैली में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर भाजपा द्वारा चल रही सभी डील रद्द कर दी जाएंगी।
राहुल ने कहा कि पंजाब हरियाणा हिमाचल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान छत्तीसगढ़ उड़ीसा के किसान बर्बादी के कगार पर हैं। जिनकी बर्बादी का दरवाजा नरेंद्र मोदी ने खोला है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी देश की जिम्मेदारी पूरी नहीं की। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 10-15 साल में पूरी अर्थव्यवस्था अंबानी व अडानी की कंपनी के सुपुर्द कर दी है। भाजपा द्वारा बटोरा गया देश का सारा पैसा अदानी के पास जा रहा है।
राहुल ने कहा मोदी ने एआई के जरिए भारत के डेटा अमरीका को बेच दिया है। भारत के डेटा के बिना अमेरिका चीन से नहीं लड़ सकता क्योंकि चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा डेटा है। डेटा का क्या मतलब है? डेटा किसके पास है? किसी को कुछ पता नहीं है। अमेरिका भारत डील में छोटी सी लाइन में लिखा है कि नरेंद्र मोदी ने भारत का पूरा डेटा अमेरिका को दे दिया। जो हमारे देश का भविष्य था।
चीन फौज के टैंक भारत में आने के विषय में सेना के लोगों को अपील करते राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री से अपनी जिम्मेदारी कें बारे में पूछा, आर्मी चीफ, जय शंकर से भी पूछा लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला। प्रधानमंत्री ने मेरा फोन क्यों नहीं उठाया आप मोदी से पूछें।
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी शक्ति आप लोग हैं। पंजाब की लीडरशिप को ताड़ना करते कहा कि टीम के खिलाड़ी बनें। नहीं तो आप रिजर्व में बैठ जाओगे। एक प्लेयर से जीत संभव नहीं होती। हमारे पास बहुत बड़ी टीम है। आप कितने भी बड़े हो पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता।
पंजाब में मजबूती लाने को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे पंजाब की जनता से बहुत प्यार है। आपको बताना चाहता हूं कि देश की नींव पंजाब की जनता है। जिसमें मुख्य आधार किसान और मजदूर वर्ग हैं। पंजाब की लीडरशिप को अगर सत्ता में आना है तो हमारी लीडरशिप को कार्यकर्ताओं की हर बात को मुख्य रखना होगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी का नाम सेरेंडर मोदी है, जिसने देश को अमेरिका अडानी अंबानी के पास सरेंडर कर दिया है, राहुल जैसे को चुनो जो कन्या कुमारी तक चले। मोदी कहता है मै चाय वाला हु, मां बर्तन मांजती रही है।
उन्होंने कहा भाजपा ढोंगी पार्टी है जो देश को बर्बाद कर देंगे। पंजाब की इंडस्ट्री पंजाब की कृषि मजबूत थी लेकिन उसे मोदी ने कमजोर कर दिया है। आपको गुलामी में रखने के लिए भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पंजाब में बहुत ज्यादा नशा है, अगर सरकार में सतर्कता है तो पंजाब नशे की गिरफ्त में क्यूं। कारण यह है कि मोदी पंजाब सरकार को सपोर्ट कर रहा है। देश के स्वाभिमान को बेचना बंद करो मोदी जी बंद करो। देश में सोनिया मनमोहन ने सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट लाए। कांग्रेस देश और संविधान को बचाएगी। उन्होंने अपना भाषण जय जवान जय किसान के नारे से समाप्त किया।
पंजाब के किस नेता ने क्या कहाः
बरनाला में आयोजित हुई मनरेगा मजदूर किसान बचाओ रैली में बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने सभी का अभिनंदन किया, जबकि रैली की समाप्ति पर पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला ने सभी का धन्यवाद किया।
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस शासनकाल में अपनी कार्यप्रणाली की बात करते कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के लोगों को बिजली के बिल माफ किए। सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा मुहैया की।
सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि पंजाब के नौजवानों को गैंगस्टर वाले से जोड़ झूठे पुलिस मामलों में फंसा कर मारा जा रहा है। जिससे पंजाब दहशतगर्दी के माहौल से गुजर रहा है। जो सरकार के खिलाफ बोलने जुर्रत करता है उसके खिलाफ तुरंत पर्चे दर्ज कर दिए जा रहे हैं। मीडिया को नहीं बख्शा जा रहा। नशा तस्करी के नाम तले आम लोगों के घर पीला पंजा घुमा दिया जा रहा है।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा पंजाब के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। अराजकता फैल चुकी है। दिन दिहाड़े कत्ल हो रहे हैं। नशा चोरी लूटपाट शरेआम है।
यह रहे मंच पर मौजूदः
बरनाला में आयोजित हुई मनरेगा मजदूर किसान बचाओ रैली के मंच पर विधायक काला ढिल्लो, सुखपाल खैरा, भारत भूषण आशु, हरदियाल सिंह कंबोज, सुखजिंदर सिंह रंधावा, डॉ धर्मवीर गांधी, अमर सिंह गिल, कमलजीत सिंह महलकलां, जगजीत सिंह धौला, मोहम्मद सदीक, बी एस सिद्धू मूसा, राणा गुरजीत, मोहिंदर ब्रह्मपुरा, राजिंदर कौर भट्ठल, राणा कंवर प्रताप, विजय इंदर सिंगला, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रगट सिंह समेत करीब डेढ़ सौ नेता मौजूद थे। जिनमें से कईयों ने राहुल गांधी के आने से पहले पंजाब के हालातों का जिक्र किया।
बरनाला के हंडियाया में रेहड़ी कारोबार रुकाः
बरनाला की अनाज मंडी में मनरेगा मजदूर किसान बचाओ महारैली को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी के पहुंचने से बठिंडा बरनाला और संगरूर हाईवे पर हंडियाया चौक पर अलग-अलग कारोबार करके अपने परिवार का गुजारा करने वाले व्यापारियों का काम रुक गया। हंडियाया चौक पर अलग-अलग व्यापारियों के स्टॉल बंद हो गए।
रैली में रैली का मुद्दा रहा गायबः
राहुल गांधी के आने को लेकर बरनाला में आयोजित हुई रैली में रैली का मुद्दा गायब रहा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में दो गुटों को एक होने और मजदूरों का सम्मान करने को कहा, कोई रास्ता नहीं दिखाया जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर आज बठिंडा से बरनाला के मेडिकल मार्केट में रैली करने के मकसद से बरनाला पहुंचे श्री राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री द्वारा विदेशी राज्यों के साथ किए गए समझौतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर आने वाले समय में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो इन समझौतों को रद्द कर दिया जाएगा। दूसरी ओर उन्होंने पंजाब कांग्रेस में चल रही फूट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया।